Namo Bharat Train: 3 घंटे में दिल्ली से ऋषिकेश... नमो भारत ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Namo Bharat Train: नमो भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन सर्विस का विस्तार अब ऋषिकेश तक किया जाएगा. इससे दिल्ली-NCR से ऋषिकेश का सफर तेज और आसान होगा. यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा हो जाएगा.

Advertisement
160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है नमो भारत ट्रेन (फाइल फोटो- ITG) 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है नमो भारत ट्रेन (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ से उत्तराखंड के ऋषिकेश तक नमो भारत सेमी हाई स्पीड रीजनल ट्रेन सर्विस का एक्सटेंशन किया जाएगा. दो राज्यों की सरकारों और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) के बीच इसकी सहमति बन गई है. 

इससे दिल्ली से ऋषिकेश तक का सफर बहुत आसान और तेज हो जाएगा. फिलहाल दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबा नमो भारत कॉरिडोर चल रहा है. अब इसमें 150 किलोमीटर और जोड़कर कुल करीब 230 किलोमीटर का रूट बनाया जाएगा. यह ट्रेन लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश तक जाएगी.

Advertisement

नमो भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. इससे 230 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 3 घंटे में तय की जा सकेगी. अभी रोड से मेरठ होते हुए दिल्ली से ऋषिकेश जाने में लगभग दोगुना समय लगता है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिया था. इसके बाद तीनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रस्तावित 150 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा. बता दें कि नमो भारत ट्रेन सर्विस जनवरी 2025 में दिल्ली-मेरठ के बीच औपचारिक रूप से शुरू हुई थी.

प्रोजेक्ट को तेजी देने के लिए अधिकारी नियुक्त
प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एडिशनल सेक्रेटरी रीना जोशी को नोडल अधिकारी बनाया है. NCRTC ने भी अपना नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने भी औपचारिक सहमति दे दी है.

Advertisement

क्या होगा ट्रेन का रूट?
नया ट्रैक मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से शुरू होगा. यह मुजफ्फरनगर होते हुए उत्तराखंड तक जाएगा. इसके बाद रुड़की, हरिद्वार के हर की पौड़ी से गुजरते हुए लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश तक होगा. इस पूरे 150 किलोमीटर में से 72 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में और 78 किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड में होगा.

क्या फायदा होगा?
इससे उत्तराखंड जाने वाले श्रद्धालुओं, दिल्ली-एनसीआर जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आधुनिक परिवहन का बेहतर विकल्प बनेगा. सस्ती, सुरक्षित और तेज यात्रा से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नमो भारत का विस्तार उत्तराखंड में कनेक्टिविटी की नई दिशा देगा. इससे पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों और स्थानीय निवासियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी.

धामी ने आगे कहा, राज्य सरकार केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और NCRTC के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है. बेहतर रेल और परिवहन व्यवस्था से उत्तराखंड में विकास के नए अवसर पैदा होंगे और रोजगार बढ़ेगा. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »