क्या देश में लगने वाला है लॉकडाउन? आ गई सरकार की सफाई, जानें हरदीप पुरी ने क्या कहा

Lockdown in India news truth: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में कोविड जैसे लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार ने साफ इनकार किया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचार में नहीं है और ये खबरें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने लोगों से शांत और जिम्मेदार रहने की अपील की. सरकार ने साफ किया है कि देश में सामान्य स्थिति बनी हुई है.

Advertisement
लॉकडाउन की खबरों का सरकार ने किया खंडन (Photo: PTI) लॉकडाउन की खबरों का सरकार ने किया खंडन (Photo: PTI)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

Modi Government rubbishes lockdown rumours: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है. होर्मुज की खाड़ी में तेल के जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, जिसकी वजह से दुनियाभर में तेल और गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और एलपीजी यानी रसोई गैस की कमी की भी खबरें आ रही हैं. इसी माहौल में सोशल मीडिया पर एक बड़ी अफवाह फैल गई कि सरकार कोरोना जैसा देशव्यापी लॉकडाउन लगाने वाली है. इन अफवाहों से लोगों में डर और बेचैनी और बढ़ गई.

Advertisement

लेकिन अब केंद्र सरकार ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को साफ कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह झूठी हैं. 

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ऐसा कोई कदम उठाने पर विचार भी नहीं कर रही. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल वक्त में शांत रहें, ज़िम्मेदारी दिखाएं और एकजुट रहें.

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने लॉकडाउन की खबरों का किया खंडन (Photo: PTI)

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान की मिसाइलों की जंग अब थाली तक पहुंची… होर्मुज बंद होने से कैसे बढ़ रहा खाने का संकट?

संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी यही बात दोहराई. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं और लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए. 

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने हाल ही में एक्साइज ड्यूटी घटाई है ताकि आम जनता पर बढ़ते दाम का बोझ कम किया जा सके. रिजिजू ने कहा कि संसद में सांसद इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे.

सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि हालात पूरी तरह काबू में हैं और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और जरूरत से ज़्यादा पेट्रोल या गैस जमा करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे असली किल्लत और बढ़ जाती है. फिलहाल सरकार की नजर पूरी स्थिति पर है और ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

युवक को लॉकडाउन पर झूठी ख़बर फैलाना पड़ा भारी

महाराष्ट्र ठाणे के मुंब्रा इलाके में लॉकडाउन को लेकर अफवाह फैलाना एक युवक को महंगा पड़ गया. दरअसल, एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर यह दावा किया कि आज रात 12 बजे से कड़ा लॉकडाउन फिर से लागू होने वाला है. यह वीडियो मुंब्रा क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भ्रम और चिंता का माहौल बन गया.

मामले की गंभीरता को समझते हुए मुंब्रा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने युवक का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया और उससे इस अफवाह को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement