कोलकाता: STF के हत्थे चढ़े दो कुख्यात, 40 KG विस्फोटक बरामद

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों संदिग्धों के नाम रमजान उर्फ ललई (62 साल) पुत्र लेफ्टिनेंट एसके दाउद और फिरोज (32 साल) पुत्र लेफ्टिनेंट जैनल है. दोनों दुबराजपुर बीरभूम के रहने वाले हैं. कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement
दोनों के पास से 40 किलोग्राम नारंगी रंग का विस्फोटक पदार्थ मिला है (प्रतीकात्मक तस्वीर) दोनों के पास से 40 किलोग्राम नारंगी रंग का विस्फोटक पदार्थ मिला है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता,
  • 28 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दो कुख्यात विस्फोटक डीलरों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को एक विश्वसनीय सूत्र की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ, कोलकाता पुलिस की एक टीम ने कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र के तहत सोनारपुर-बामनघाटा राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों को रोका. दोनों कुख्यात दुबराजपुर, भीरभूम के रहने वाले हैं. 

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 40 किलोग्राम नारंगी रंग का विस्फोटक पदार्थ जो आर्सेनिक सल्फाइड प्रतीत होता है बरामद किया गया है. पुलिस ने इस विस्फोटक को जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक को कहां ले जाया जा रहा था और इसका इस्तेमाल किसमें किया जाना था. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों संदिग्धों के नाम रमजान उर्फ ललई (62 साल) पुत्र लेफ्टिनेंट एसके दाउद और फिरोज (32 साल) पुत्र लेफ्टिनेंट जैनल है. दोनों दुबराजपुर बीरभूम के रहने वाले हैं. पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »