राहुल गांधी क्यों गिफ्ट कर रहे हैं सफेद टी-शर्ट, वीडियो पोस्ट कर खुद बताई वजह

अपने जन्मदिन वाले दिन राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा, 'जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद.'

Advertisement
राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर पोस्ट किया वीडियो (PTI) राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर पोस्ट किया वीडियो (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 19 जून बुधवार को 54वां जन्मदिन था. राजनेताओं से लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. राहुल गांधी ने अपना वीडियो शेयर कर शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद दिया. वीडियो में राहुल गांधी ने बताया कि वह हमेशा सफेद टीशर्ट क्यों पहनते हैं. 

अपने जन्मदिन वाले दिन राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा, 'जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि मैं हमेशा सफेद टी-शर्ट क्यों पहनता हूं. यह टी-शर्ट मेरे लिए पारदर्शिता, दृढ़ता और सरलता का प्रतीक है. आपके जीवन में ये मूल्य कहां और कितने उपयोगी हैं. ये #WhiteTshirtArmy इस्तेमाल कर मुझे एक वीडियो में बताएं. मैं आपको एक सफेद टी-शर्ट गिफ्ट करूंगा.'

राजनेताओं ने राहुल गांधी को दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. इस पर राहुल गांधी ने उन्हें प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद अखिलेशजी. यूपी के दो लड़के हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे. 

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं तेजस्वी यादव ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आपने उल्लेखनीय दूरदर्शिता और नेतृत्व का परिचय दिया है. आपको आगे एक लंबी, खुशहाल, स्वस्थ और सफल जिंदगी की शुभकामनाएं. 

Advertisement

'अगला लंच- कतला या रोहू'

इस पर राहुल ने रीपोस्ट करते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भाई. अगला लंच - कतला या रोहू. तमिलनाडु के सीएम और इंडिया ब्लॉक के सहयोगी एमके स्टालिन ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए लिखा कि हमारे देश के लोगों के प्रति आपका समर्पण आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

वहीं NCP (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने X पर लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक बधाई राहुल गांधी. मैं आपके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूं, इस पर राहुल ने उन्हें धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि राजनीति पर हमारी और भी दिलचस्प बातचीत का इंतज़ार रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »