ट्रेन में महिलाओं से अश्लील इशारे कर रहा था वन विभाग का अधिकारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

कासरगोड में ट्रेन में महिला यात्रियों से कथित बदसलूकी और अश्लील इशारे करने के आरोप में DFO जोस मैथ्यू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को वह तिरुवनंतपुरम-कासरगोड ओखा एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे. यात्रियों की शिकायत पर कासरगोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की.

Advertisement
पुलिस ने शुरू की जांच. (Photo: Representational ) पुलिस ने शुरू की जांच. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • कासरगोड,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

केरल के कासरगोड में ट्रेन के अंदर महिला यात्रियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने कासरगोड के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) जोस मैथ्यू के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement

कासरगोड रेलवे पुलिस के मुताबिक घटना 22 अगस्त की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार चेरुपूझा निवासी जोस मैथ्यू तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जाने वाली ओखा एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उन पर महिला यात्रियों के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करने और अश्लील इशारे करने के आरोप लगे.

पुलिस बोली, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
FIR के मुताबिक ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इस संबंध में रेलवे पुलिस को सूचना दी. ट्रेन जब 22 अगस्त की तड़के कासरगोड रेलवे स्टेशन पहुंची, तो रेलवे पुलिस ने मैथ्यू को रोक लिया. पुलिस ने उनसे पूछताछ की और बाद में नोटिस देकर उन्हें छोड़ दिया. पुलिस ने जोस मैथ्यू के खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की धारा 119(a) के तहत मामला दर्ज किया है. यह धारा सार्वजनिक स्थान पर यौन इशारे करने या महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य से संबंधित है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटनास्थल और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक जांच के अगले चरण में DFO जोस मैथ्यू से भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »