'बेंगलुरु में एक और विस्फोट होगा', रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के बाद कर्नाटक सरकार को मिला धमकी भरा ई-मेल

धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थान जैसे बसों, ट्रेनों, मंदिरों और रेस्तरां में बम प्लांट कर दिए गए हैं. साथ ही लिखा है कि ब्लास्ट अंबारी उत्सव (कार्निवल) जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भी हो सकता है.

Advertisement
बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में बम धमाके में 10 लोग घायल हो गए थे बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में बम धमाके में 10 लोग घायल हो गए थे

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 06 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:31 AM IST

बेंगलुरु में ब्रुकफील्ड इलाके के रामेश्वरम कैफे में हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद कर्नाटक सरकार को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला है. ईमेल में धमकी दी गई है कि शनिवार (9 मार्च) को दोपहर 2:48 बजे बेंगलुरु में एक और विस्फोट होगा. शाहिद खान नाम के व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. 

Advertisement

धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थान जैसे बसों, ट्रेनों, मंदिरों और रेस्तरां में बम प्लांट कर दिए गए हैं. साथ ही लिखा है कि ब्लास्ट अंबारी उत्सव (कार्निवल) जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भी हो सकता है. ईमेल मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने ऐहतियात बरतते हुए कर्नाटक में सुरक्षा व्यवस्थ कड़ी कर दी है. वाहनों की जांच की जा रही है. पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है. ईमेल में आरोपी ने शहर में बम ब्लास्ट की घटना को रोकने के लिए 2.5 मिलियन डॉलर की फिरौती की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट: लश्कर मॉड्यूल, मैंगलुरु कनेक्शन... इन दो आतंकियों की तलाश में खुफिया एजेंसियां

बता दें कि बेंगलुरु में हाई प्रोफाइल ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को धमाका हुआ था.यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं. शायद यही वजह है कि धमाके के लिए इस जगह को चुना गया था. इस धमाके में 10 लोग घायल हुए थे. धमाका होते ही अंदर धुआं भर गया और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने नजर आए थे. शुरू में लोगों को लगा कि शायद ये सिलिंडर ब्लास्ट है, लेकिन जब पुलिस और NIA की टीम मौके पर पहुंची तो शक की सूई दूसरी ओर घूम गई. इसके बाद केस पूरी तरह NIA को सौंप दिया गया.

Advertisement

खुफिया एजेंसियों को शक है कि इस ब्लास्ट केस में जुनैद और सलमान नाम के दो आतंकी शामिल हैं. दोनों इस वक्त अजरबैजान में मौजूद हैं. दोनों की लोकेशन पहले दुबई में मिली थी, लेकिन बाद में वो वहां से फरार हो गए. दोनों लश्कर मॉड्यूल के सदस्य बताए जा रहे हैं.

लश्कर मॉड्यूल की आशंका के मद्देनजर एनआईए की टीम ने मंगलवार तड़के सात राज्यों में एक साथ छापा मारा है. कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु समेत सात राज्यों के 17 ठिकानों की केंद्रीय जांच एजेंसी तलाशी ले रही है. एनआईए की अब तक की जांच से पता चला है कि बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी टी-नजीर हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कैदियों को कट्टरपंथी बना रहा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »