'मां, वह मुझे मार डालेगा...', मौत से पहले खौफ में थी बेंगलुरु की सुरभि, बॉयफ्रेंड संजीत अली पर 'लव जिहाद' का आरोप

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में एक होमस्टे में एक महिला मृत पाई गई, जबकि उसी कमरे में उसका बॉयफ्रेंड बेहोश मिला. पुलिस हत्या या आत्महत्या समेत कई पहलुओं से इस घटना की जांच कर रही है.

Advertisement
बेंगलुरु की सुरभि का होमस्टे में मिला शव, बॉयफ्रेंड गंभीर.(Photo:ITG) बेंगलुरु की सुरभि का होमस्टे में मिला शव, बॉयफ्रेंड गंभीर.(Photo:ITG)

सगाय राज

  • चिकबल्लापुर,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. बेंगलुरु की रहने वाली 25 साल की फिजियोथेरेपिस्ट साई सुरभि की होमस्टे के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मौके पर उसका कथित बॉयफ्रेंड संजीत अली (26) भी बेहोश पाया गया. इस दुखद घटना के बाद मृतका की मां ने रो-रोकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी पर उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर उसकी हत्या करने के संगीन आरोप लगाए हैं.

Advertisement

घटना के बाद सुरभि की मां गीता ने इस मामले को 'लव जिहाद' का रूप बताते हुए अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. मीडिया के सामने न्याय की भीख मांगते हुए मां ने कहा, "वह दुष्ट आदमी मेरी बेटी का लगातार पीछा करता था. सुरभि हमेशा डरी रहती थी और मुझसे कहती थी, 'मां, वह मुझे मार डालेगा. प्लीज मेरी शादी कहीं दूर करवा दो ताकि मैं उससे बच सकूं.'

लेकिन उसने मेरी बेटी को कभी अकेला नहीं छोड़ा. वह उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां कोई उसकी मदद न कर सके. बनशंकरी, कुमारस्वामी लेआउट और केरल में भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं."

मां ने आगे बताया कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया था, लेकिन वे एक पढ़ी-लिखी युवा महिला को कब तक छिपाकर रखते. वह चिकबल्लापुर में काम करने आई थी और आरोपी ने वहां भी उसका पीछा कर सब कुछ खत्म कर दिया.

Advertisement

होमस्टे के कमरे से बरामद हुईं संदिग्ध चीजें
चिकबल्लापुर के SP कुशल चौकसे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार दोपहर मुड्डेनहल्ली गांव के पास स्थित एक होमस्टे के केयरटेकर से सूचना मिली थी कि कमरे के अंदर एक पुरुष और महिला अचेत अवस्था में हैं. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो महिला साई सुरभि मृत पाई गई और पुरुष संजीत अली बेहद गंभीर और बेहोश हालत में फर्श पर पड़ा था. उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कमरे से एक रस्सी, संदिग्ध दवाइयों की गोलियां और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अली ने पहले सुरभि की हत्या की और उसके बाद खुद अत्यधिक गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की.

केरल के कन्नूर से जुड़ा है पुराना कनेक्शन
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संजीत अली मूल रूप से केरल का रहने वाला है और उसने बीई मैकेनिकल की पढ़ाई की है, जिसके बाद वह बेंगलुरु में कैब ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था.

सुरभि और संजीत पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे, जिसका सुरभि के माता-पिता कड़ा विरोध कर रहे थे. पिछले साल दोनों अचानक भागकर केरल के कन्नूर भी चले गए थे, हालांकि बाद में वे वापस लौट आए थे और पुलिस के सामने अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी.

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, सुरभि करीब एक हफ्ते पहले ही चिकबल्लापुर के एक अस्पताल में वॉलंटियर के तौर पर काम करने आई थी. होमस्टे के रिकॉर्ड के अनुसार संजीत अली ने शनिवार को चेक-इन किया था, लेकिन सुरभि वहां कब और कैसे पहुंची, इसकी जानकारी केयरटेकर को भी नहीं है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नंदी पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. एसपी कुशल चौकसे ने कहा कि पुलिस हर एंगल हत्या, सुसाइड पैक्ट और लव जिहाद के आरोपों से मामले की बारीकी से जांच कर रही है. हालांकि, किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.

इसके साथ ही, आरोपी संजीत अली के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि उससे गहन पूछताछ कर घटनाक्रम की सही कड़ियों को जोड़ा जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »