'अपडेट क्या है मुझे नहीं पता, 1-2 दिन में गिरफ्तार हो जाएंगे आरोपी', बेंगलुरु ब्लास्ट पर बोले CM सिद्धारमैया

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए कम तीव्रता वाले बम विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए है. इस बीच सीएम सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वरन ने कहा है कि आरोपयों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
 बेंगलुरु के मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में जोरदार बम धमाके में 10 लोग घायल हो गए. (फोटो: आजतक) बेंगलुरु के मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में जोरदार बम धमाके में 10 लोग घायल हो गए. (फोटो: आजतक)

सगाय राज / अनघा

  • बेंगलुरु,
  • 03 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट के मामले में अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिले लेकर बीजेपी राज्य की कांग्रेस सरकार पर लगातार हमले कर रही है. इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा है कि आरोपी कैमरे में कैद हो गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रामेश्वरम कैफे जब धमाका हुआ तो उस दौरान बीएमटीसी की 26 बसें वहां से गुजरीं थी.

Advertisement

सीएम का अजीबोगरीब बयान

वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ' कल तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. अपडेट क्या है मुझे नहीं पता है मुझे अभी उनसे बात करनी है. 1-2 दिन में गिरफ्तारी कर ली जाएगी क्योंकि हमें सुराग मिल गया है.' आपको बता दें कि शहर के रामेश्वरम नाम के एक रेस्तरां में शुक्रवार को हुए कम तीव्रता वाले बम विस्फोट में 10 लोग घायल हुए थे.बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को हुए विस्फोट के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: बदहवास भागते लोग, हर तरफ धुआं ही धुआं... बेंगलुरु के Rameshwaram Cafe में धमाके का CCTV फुटेज आया सामने

शुक्रवार को हुआ था धमाका

यह धमाका सुबह में हुआ और धमाका होते ही अंदर धुआं भर गया. सीसीटीवी में दिख रहा है कि जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं. एक बार तो लोगों को लगा कि शायद ये सिलिंडर ब्लास्ट है लेकिन जब पुलिस औऱ एनआईए की टीम मौके पर पहुंची तो शक की सूई दूसरी ओर घूम गई.

Advertisement

पुलिस ने पूरे कैफे को सील कर दिया फ़ॉरेंसिक जांच जारी है. शनिवार की सुबह एनएजी की टीम भी रामेश्वरम कैफे पहुंच गई .एनएसजी ने पूरे कैफे की तलाशी, बम स्कॉड की टीम ने कैफे के अंदर और बाहर जांच की और तलाशी के दौरान धमाके में इस्तेमाल की गई एक बैटरी और टाइमर बरामद हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »