JNU को मिली पहली महिला VC, Santishree Dhulipudi Pandit नई वाइस चांसलर बनाई गईं

JNU first woman Vice Chancellor: जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) को पहली महिला वाइस चांसलर मिल गई हैं. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी (Santishree Dhulipudi Pandit) को यह जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement
JNU की नई VC नियुक्त हुईं प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी JNU की नई VC नियुक्त हुईं प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST
  • फिलहाल प्रोफेसर जगदीश कुमार जेएनयू के वाइस चांसलर थे
  • शांतिश्री धूलिपुडी अभी सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं

JNU first woman Vice Chancellor: जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) को अपनी पहली महिला वाइस चांसलर मिल गई हैं. प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी (Santishree Dhulipudi Pandit) को JNU की नई वाइस चांसलर बनाया गया है. शांतिश्री धूलिपुडी फिलहाल तक सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं.

फिलहाल तक प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार जेएनयू के वाइस चांसलर थे. अब उनको यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) का नया चेयरमैन बनाया गया है. JNU वीसी के तौर पर जगदीश कुमार का 5 साल का कार्यकाल 26 जनवरी 2021 को समाप्त हो गया था. इसके बाद जेएनयू के वाइस चांसलर के कार्यकाल का विस्तार किया गया था.

Advertisement

जारी नोटिस के मुताबिक, शांतिश्री धूलिपुडी का कार्यकाल पांच साल का होगा, यह उस दिन से शुरू होगा, जिस दिन शांतिश्री ऑफिस ज्वाइन करेंगी. शांतिश्री धूलिपुडी कभी JNU में टॉपर रही थीं और अब उन्हें उसी यूनिवर्सिटी की वीसी बनने का मौका मिला है.

शांतिश्री धूलिपुडी का जन्म 15 जुलाई 1962 को रूस में हुआ. शांतिश्री धूलिपुडी के माता और पिता दोनों ही अकादमिक बैकग्राउंड से थे. रिटायर्ड सिविल कर्मचारी पिता धुलीपुडी अंजनेयुलु पत्रकार और लेखक भी थे. वहीं माता मुलामूदी आदिलक्ष्मी रूस के Leningrad Oriental Faculty Department (USSR) में तमिल और तेलुगु की प्रोफेसर थीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement