J-K: श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, स्पेसिफिक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में CASO लॉन्च किया. संपर्क स्थापित हो गया है. ऑपरेशन चल रहा है.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर (प्रतीकात्मक तस्वीर) जम्मू-कश्मीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 03 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस दौरान एक आतंकी के ढेर होने की जानकारी सामने आ रही है. कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, स्पेसिफिक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में CASO लॉन्च किया. संपर्क स्थापित हो गया है. ऑपरेशन चल रहा है.

Advertisement

जब सुरक्षा बलों ने नष्ट किया आतंकियों का ठिकाना

पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने केलर वन क्षेत्र में आतंकियों के एक सीक्रेट ठिकाने को खोज कर उसे नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के दौरान की गई थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान जंगल के अंदर एक गुप्त ठिकाने का पता लगाया, जहां से कुछ बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुईं. हालांकि, आतंकवादी वहां से पहले ही भागने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें: कश्मीरी केसर, पुणे का चेस सेट और कोल्हापुरी कलश... विदेशी दोस्तों को PM मोदी ने क्या-क्या तोहफे दिए

सीक्रेट ठिकाने को किया ध्वस्त

अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन रविवार सुबह शुरू किया गया था. खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकवादियों ने अपना ठिकाना बना रखा है. जब सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की गहन तलाशी ली, तो जंगल के अंदर छिपा यह ठिकाना सामने आया.

Advertisement

ठिकाने को नष्ट करने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया और तलाशी अभियान जारी रखा, जिससे यह साफ किया जा सके कि कोई अन्य संदिग्ध तत्व वहां मौजूद न हो. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बरामद सामग्री से यह साफ है कि ठिकाना आतंकवादियों के रहने और उनकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »