जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक ठिकाने का पता लगाकर हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है. यह ठिकाना सुरनकोट के सजवान सेक्टर के सथरबन इलाके में मिला. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक गुफा मिली, जिसका इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान छिपाने के लिए किया गया था. बरामद सामान में AK-47 राइफल, 30 राउंड गोलियां, छह ग्रेनेड, बैंडेज, बैटरी, टॉर्च और मेडिकल सामग्री शामिल हैं.
अक्सर आपके मन में भी सवाल आता होगा कि आखिर आतंकियों के ठिकाने पर क्या-क्या होता है? जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को एक ऐसे ही ठिकाने से हथियारों के साथ ही रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी मिला है. यहां से AK-47 राइफल, गोलियां और ग्रेनेड के अलावा, टॉर्च, बैटरी, मेडिकल से जुड़ा सामान और खाने-पीने की सामग्री भी बरामद की गई.
बरामद सामान में ड्राई फ्रूट्स भी मिले
सुरक्षाबलों ने सजवान सेक्टर के सथरबन इलाके की बारीकी से जांच की तो वहां उन्हें एक गुफा मिली. यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. जब गुफा की जांच की गई तो उसके अंदर हथियार और गोला-बारूक छिपाकर रखे गए थे. इसके अलावा पूड़ी, चने और ड्राई फ्रूट्स भी वहां पाए गए. तलाशी के दौरान AK-47 राइफल, 30 राउंड गोलियां, बैनडेज, बैटरी, टॉर्च, छह ग्रेनेड और मेडिकल से जुड़ा सामान बरामद किया गया.
इस इलाके का इस्तेमाल कितने लोग कर रहे थे और यहां हथियार कब से छिपाए गए थे, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें: ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’....जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने दी चेतावनी
बम निरोधक दस्ते ने नष्ट किए ग्रेनेड
ठिकाने से छह ग्रेनेड मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने एहतियाती कदम उठाए और बाद में बम निरोधक दस्ते ने इन्हें नष्ट किया. पुंछ का यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. ऐसे में, प्राकृतिक गुफा से हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी होना बहुत ही अहम है. फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है.
सुनील जी भट्ट