J-K: खून के धब्बे दिखने के बाद सेना ने डोडा में चलाया एंटी-टेरर ऑपरेशन, एम-4 राइफल और 3 बैग बरामद

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना के द्वारा एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने एम4 राइफल बरामद की है. इसके साथ ही तीन बैग भी जब्त किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, अस्सर में नदी के किनारे आतंकी छिपे हुए हैं.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का एंटी-टेरर ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का एंटी-टेरर ऑपरेशन

अशरफ वानी

  • डोडा,
  • 14 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा इलाके में सेना के द्वारा एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने एम4 राइफल बरामद की है. इसके साथ ही तीन बैग भी जब्त किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, इलाके में एक आतंकी के घायल होने की भी खबर है क्योंकि इलाके में खूने के धब्बे मिले, जिसके बाद सेना ने अभियान चलाया. जानकारी के मुताबिक, अस्सर में नदी के किनारे आतंकी छिपे हुए हैं. भारतीय सेना इलाके में एंटी-टेरर अभियान चला रही है.

Advertisement

डोडा जिले में पिछले महीने सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित 5 जवानों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. 

थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की. एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण इलाके में घने जंगलों के बीच उनका पीछा किया, जिसके बाद रात 9 बजे के आसपास जंगल में एक और मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सेना ने जारी किए तीन आतंकियों के स्केच, 5 लाख का इनाम, डोडा में सुरक्षा बलों पर किया था अटैक

कठुआ में आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला

डोडा के गढी भगवा इलाके में 9 जुलाई की शाम शुरू हुए एनकाउंटर में सेना और आंतकियों की तरफ से लगातार फायरिंग हुई. इलाके में 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी. हालांकि, वे भागने में कामयाब रहे. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों ने घात लगाकर सेना के दो ट्रकों पर हमला किया था, जिसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए थे. दोपहर के 3.30 बजे थे और कठुआ से करीब 123 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दो ट्रकों में सेना के करीब 12 जवान जा रहे थे.

आतंकियों ने घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंका, फिर फायरिंग की थी. सेना के जवान जब तक संभले और काउंटर फायरिंग शुरू की, तब तक आतंकी जंगल में भागने में कामयाब रहे. इस हमले की जिम्मेदारी भी कश्मीर टाइगर्स ने ली थी. इसमें 3 से 4 आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई थी, जो एडवांस हथियारों से लैस थे. लोकल गाइड ने इस हमले में आतंकियों की मदद की थी. सुरक्षा बलों ने 6 जुलाई को कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराया था. इस दौरान दो जवान शहीद हो गए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: J-K: डोडा में आतंकियों के मददगारों पर पुलिस का एक्शन तेज, कई गिरफ्तार

जून में भी हुआ था हमला

डोडा जिले में सुरक्षाबलों पर 11 जून को आतंकी हमला हुआ था. 11 जून की रात को आतंकियों ने डोडा के चटर गल्ला के ऊपरी इलाके में सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया. इस हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच सैनिक और एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) घायल हो गए थे. इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »