Indian Railways: नवाबों के शहर लखनऊ से करें मैसूर और कोयंबटूर की सैर, टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मैसूर और कोयंबटूर के लिए 7 रात और 8 दिन का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह पैकेज 19 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक चलेगा. जिसमें पर्यटकों को फ्लाइट से यात्रा, थ्री स्टार होटल में ठहरने समेत कई सुविधाएं मिलेंगी. आइए जानते हैं बुकिंग डिटेल्स.

Advertisement
Mysore and Coimbatore Tour Package By IRCTC (File Photo- Pexels) Mysore and Coimbatore Tour Package By IRCTC (File Photo- Pexels)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

भारतीय रेलवे ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज संचालित करता है. इसी कड़ी में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से “मैजेस्टिक साउदर्न - मैसूर टू कोयंबटूर” हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. यह पैकेज 07 रात एवं 08 दिन का है.

Advertisement

जिसमें पर्यटकों को मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज 19.08.2026 से 26.08.2026 तक संचालित किया जा रहा है.

जानिए टूर की विशेषताएं

इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से बैंगलोर जाने एवं कोयंबटूर से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खानपान और ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. यात्रा के दौरान बैंगलोर से मैसूर जाते समय श्रीरंगापटना मंदिर के दर्शन, मैसूर में मैसूर महल, वृंदावन गार्डन, चामुंडी मंदिर के दर्शन, कुर्ग में स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर का भ्रमण, बहगमंडला मंदिर, अब्बे फॉल्स, ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन, कुर्ग से ऊंटी जाते समय देवदार के पेड़ के जंगल का भ्रमण, ऊंटी में बोटैनिकल गार्डन, ऊंटी झील, गुलाब उद्यान, चाय संग्रहालय, डोड्डाबेट्टा चोटी, कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा आदि का भ्रमण कराया जाएगा.

Advertisement

प्रति व्यक्ति कितना होगा किराया?

एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 73000/- रुपये होगा. वहीं, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 53000/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा. जबकि तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 49,800/- होगा. साथ ही माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित एवं मूल्य रू 42,300/ और 34,800/- बिना बेड के होगा.

इस तरह से करें बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर संपर्क कर सकते है

 लखनऊ: 8287930912/9305111765/8287930902

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »