इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- अंतिम घड़ी तक दादी निडरता से देशसेवा में लगी रहीं

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं. उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है. नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि.

Advertisement
इंदिरा गांधी का निधन 31 अक्टूबर 1984 को हुआ था (फाइल फोटो) इंदिरा गांधी का निधन 31 अक्टूबर 1984 को हुआ था (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST
  • इंदिरा गांधी की रविवार को पुण्यतिथि
  • राहुल गांधी ने नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण बताया

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रविवार को पुण्यतिथि है. इस मौके पर राहुल गांधी ने उन्हें नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की समाधि 'शक्ति स्थल' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. 

 

Delhi: Congress leader Rahul Gandhi pays tribute to former Prime Minister at Shakti Sthal, on her death anniversary today.

— ANI (@ANI)

Advertisement

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं. उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है. नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि. 

 

मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं- उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)


कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 
कांग्रेस की ओर से ट्वीट करके पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस ने लिखा, उन्होंने ताकत का प्रतिनिधित्व किया. वह बलिदान का प्रतीक हैं. उन्होंने सेवा का प्रतिनिधित्व किया. भारत की लौह महिला, हमारी पहली महिला प्रधानमंत्री, सच्ची भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन. 

Advertisement


कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, जब भी भारत की संप्रभुता को खतरा हुआ, इंदिरा गांधी निडर होकर खड़ी रहीं. वह एक राजनेता, राजनयिक, पर्यावरणविद् थीं और एक मां की तरह भारत का पालन-पोषण करती थीं. पुण्यतिथि पर उनकी उपलब्धियों को याद करता हूं. 

 

Smt stood fearlessly whenever India's sovereignty was threatened.

She was a statesman, diplomat, environmentalist & nurtured India like a protective mother.

Remembering her achievements on her death anniversary.

— Siddaramaiah (@siddaramaiah)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement