इंडिगो का खुलासा- हैक हुआ था कंपनी का सर्वर, आंतरिक दस्तावेजों के लीक होने का डर

इंडिगो ने कहा कि हमें मामले की गंभीरता का अंदाजा है और हम विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं ताकि इस घटना की गहराई से जांच हो सके. 

Advertisement
इंडिगो की ओर से जारी किया गया बयान (फाइल फोटो) इंडिगो की ओर से जारी किया गया बयान (फाइल फोटो)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:28 AM IST
  • दिसंबर की शुरुआत में हैक हुआ था सर्वर
  • इंडिगो ने गुरुवार को जारी किया बयान
  • कंपनी का दावा- कम समय में ही पाया गया काबू

एयरलाइन कंपनी इंडिगो का सर्वर दिसंबर महीने की शुरुआत में हैक कर लिया गया था. इंडिगो ने खुद गुरुवार को इसका खुलासा किया. कंपनी को इस बात की आशंका है कि हैकर कंपनी के कुछ आंतरिक दस्तावेजों को सार्वजनिक वेबसाइटों पर अपलोड कर सकते हैं. 

इंडिगो ने बताया कि दिसंबर 2020 की शुरुआत में उसका सर्वर हैक हो गया था. हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसने बहुत ही कम समय में इस पर काबू पा लिया और इसका असर मामूली रहा.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

इंडिगो ने कहा कि हमें मामले की गंभीरता का अंदाजा है और हम विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं ताकि इस घटना की गहराई से जांच हो सके. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »