'लग रहा था आज जिंदगी का आखिरी दिन है...', दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में भड़की आग, यात्री ने बयां किया खौफनाक मंजर

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट 6E 6115 के केबिन में पावर बैंक से लगी आग. हैदराबाद में कराई गई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग. यात्रियों ने बयां किया खौफनाक अनुभव...

Advertisement
इंडिगो विमान की हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग.(Photo:ITG) इंडिगो विमान की हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग.(Photo:ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

दिल्ली से चेन्नई जा रही IndiGo की एक उड़ान में रविवार को हवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई. केबिन के भीतर धुआं और आग की लपटें देखते ही यात्रियों में भारी दहशत फैल गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए विमान को तुरंत निकटतम शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Advertisement

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6115 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DEL) से चेन्नई (MAA) के लिए रवाना हुई थी. रास्ते में उड़ान के दौरान एक यात्री के हैंड बैग में रखे पावर बैंक में अचानक आग लग गई और ओवरहेड कम्पार्टमेंट से धुआं निकलने लगा.

आग लगते ही विमान के केबिन क्रू ने तत्परता दिखाई और तुरंत अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया. इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर हैदराबाद डायवर्जन की अनुमति मांगी और विमान को सुरक्षित लैंड कराया. देखें VIDEO:- 

'लग रहा था आज जिंदगी का आखिरी दिन है'

उसी फ्लाइट में सवार एक यात्री ने घटना के खौफनाक अनुभव को शेयर किया, ''दिल्ली से चेन्नई की यात्रा के दौरान अचानक फ्लाइट के अंदर एक कम्पार्टमेंट में आग लग गई. सब लोग बुरी तरह घबरा गए थे और मैं भी उसी विमान में था. एक पल के लिए समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. क्रू मेंबर्स ने कई तरीकों से आग बुझाने की कोशिश की और आखिरकार उन्होंने आग पर काबू पा लिया.

Advertisement

इसके बाद हमारी हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह घटना बेहद डरावनी थी, मैं अब भी सदमे में हूं. माहौल इतना खौफनाक था कि लगा जैसे आज मेरी जिंदगी का आखिरी दिन हो.'' देखें VIDEO:- 

हैदराबाद से चेन्नई के लिए बैकअप उड़ान 

हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया. सुरक्षा जांच और तकनीकी मुआयने के बाद यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए चेन्नई भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

विमानन अधिकारियों और इंडिगो की ओर से घटना से जुड़ी टेक्निकल डिटेल और यात्रियों की सटीक संख्या से संबंधित आधिकारिक बयान का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »