देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन एवं विभिन्न प्रकार की पाबंदियां लगाई जा रही हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर ट्रेनों के कैंसिल (Trains Cancelled) होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है.
वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी. हालांकि, भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 31 मार्च तक ट्रेनों को कैंसिल करने से जुड़ा कोई निर्णय नहीं लिया है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो (PIB) ने ट्रेनों के रद्द होने से जुड़ी वायरल खबर का फैक्ट चैक करते हुए इसका खंडन किया है.
पीआईबी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि एक खबर में दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. यह खबर पुरानी है. रेल मंत्रालय (@RailMinIndia) ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेनें रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है. इस पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है.
एक खबर में दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। : यह खबर पुरानी है। ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेन रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है। इस पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है।
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck)
बता दें कि इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ट्रेन में यात्रा के दौरान सोने वाले यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूलने की भी बात कही जा रही थी. इस खबर का भी पीआईबी ने ट्वीट कर खंडन करते हुए कहा था कि ट्रेन में नींद लेकर सफर करने वाले यात्रियों से 10% अधिक किराया वसूलने का दावा भ्रामक है. रेल मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.
aajtak.in