दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार से पहाड़ों तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश-बिजली-ओले गिरने का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. वहीं, दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है

Advertisement
मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर 2026 को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. (File Photo: PTI) मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर 2026 को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:59 AM IST

मॉनसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, लेकिन कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर अभी जारी रह सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 14 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है.

Advertisement

कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की भी आशंका है. वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली-NCR में बुधवार को बादल छाने, गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 14 और 15 अक्टूबर को कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं.

इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि कुछ इलाकों में हवा के तेज झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. दिल्ली में 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Advertisement

यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में 15 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है, जबकि पूर्वी यूपी में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, बहराइच, मथुरा, आगरा और कानपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश

बिहार के कई जिलों में भी मौसम बदल सकता है. नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार, दरभंगा, रोहतास, समस्तीपुर, पूर्णिया, किशनगंज, औरंगाबाद, सारण और सुपौल में बारिश के साथ तेज हवा चलने की आशंका है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. पन्ना, झाबुआ, मुरैना, अलीराजपुर, सीधी, इंदौर, श्योपुर, सतना और देवास में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, राजस्थान के झुंझुनू, बारां, श्रीगंगानगर, अलवर, टोंक, बीकानेर, उदयपुर और हनुमानगढ़ में भी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Advertisement

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. किन्नौर, चंबा, सिरमौर, सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और कुल्लू में मौसम खराब रह सकता है. उत्तराखंड के ऋषिकेश, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और उधमसिंह नगर में भी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को संवेदनशील रास्तों और ढलान वाले इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार

दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस सप्ताह बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14 से 17 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. रायलसीमा में 14 से 16 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है. केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 15 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक में सप्ताह के आखिरी दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना है. तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 15 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मछुआरों को समुद्र में खराब मौसम के दौरान जाने से बचने की सलाह दी गई है.

Advertisement

मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है. मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 18 अक्टूबर के बीच अलग-अलग समय पर बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बुधवार को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. बिजली गिरने की आशंका के बीच खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को भूस्खलन की आशंका वाले रास्तों पर सावधानी बरतने को कहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »