क्वीन एलिजाबेथ-II के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II के निधन पर भारत सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. क्वीन एलिजाबेथ-II का 8 सितंबर 2022 को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह ब्रिटेन की सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाली साम्राज्ञी थीं. राष्ट्रीय शोक 11 सितंबर को रहेगा.

Advertisement
क्वीन एलिजाबेथ-II (Photo: PTI) क्वीन एलिजाबेथ-II (Photo: PTI)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

भारत सरकार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के निधन पर उनके सम्मान में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखने का ऐलान किया है. देश में राष्ट्रीय शोक रविवार 11 सितंबर को मनाया जाएगा. इस दिन सभी सरकारी और राष्ट्रीय इमारतों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा. साथ ही इस दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा.

क्वीन एलिजाबेथ-II का गुरुवार को  96 वर्ष की आयु में निधन हो गया. ब्रिटेन की महारानी के पद पर उनकी ताजपोशी साल 1952 में हुई थी. वह 70 साल तक इस पद पर बनी रहीं. 

Advertisement

क्वीन एलिजाबेथ-II के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा- एक युग बीत चुका है जब से उन्होंने अपने देश को 7 दशकों से अधिक समय तक चलाया. मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं.

वहीं पीएम मोदी ने अपने संदेश के साथ उनकी और क्वीन की मुलाकात की तस्वीरें साझा की. पीएम ने लिखा- 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं. मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूल पाऊंगा. एक बैठक के दौरान उन्होंनेमुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार के तौर पर दिया था.

Advertisement

पीएम मोदी ने और ट्वीट में लिखा- महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया. उनके निधन से आहत हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »