महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के भक्तों के लिए खास संदेश, अपनों को भेजें शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान भोलेनाथ की आराधना और भक्ति का महोत्सव माना जाता है. इस दिन भक्त उपवास, पूजा और रात्रि जागरण के माध्यम से शिवशक्ति का आह्वान करते हैं. महाकाल के इस दिव्य अवसर पर आप अपने प्रियजनों और शिवभक्तों को श्रद्धा और भक्ति से भरे शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

Advertisement
महाशिवरात्रि पर शुभकामना संदेश शेयर करें. (Photo: Pexels) महाशिवरात्रि पर शुभकामना संदेश शेयर करें. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

जब शिव हों साथ तो दुनिया से कैसा है डर,
महाशिवरात्रि पर शिव खुशियों से झोली दें भर
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026
 

ना पूछो मुझसे मेरी पहचान,
मैं तो भस्मधारी हूं,
भस्म से होता जिनका श्रृंगार,
मैं उस शिव का पुजारी हूं
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
 

शिव की भक्ति में डूब जाए आपका मन,
महाशिवरात्रि लाए सुख, शांति और चैन-अमन
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.

Advertisement


भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले,
उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले,
आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की,
हर किसी का प्यार बस आपको मिले.
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026
 

आपकी हर सांस में बसे शिव का नाम,
महाशिवरात्रि में पूरे हो जाएं आपके काम.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
 

हाथ में है डमरू जिनके,
और साथ में है काला नाग,
है जिसकी लीला अपरंपार
वो हैं भोलेनाथ.
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement