शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की हत्या...धारदार हथियार से काटा गला

ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को एक युवती की हत्या कर दी गई. युवती की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उसके परिजनों ने एक युवक द्वारा दिए गए शादी के प्रस्ताव को मना कर दिया था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • बालासोर,
  • 25 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई. क्योंकि युवती की मां ने एक युवक द्वारा दिए गए शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इस घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारियों ने बताया कि घटना लिंगापाड़ा गांव में हुई. मृतक की पहचान ज्योतिर्मयी राणा (25) के रूप में हुई है. महिला की मां ने दावा किया कि तीन दिन पहले सोरो पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उसकी बेटी की हत्या कर दी गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दादी और प्रेमिका सहित 5 परिजनों की हत्या, थाने में खुद जाकर कबूला जुर्म, सुनाई सनसनीखेज दास्तान

घटना के बाद से ही आरोपी है फरार

मृतक की मां ने कहा कि हाल ही में एक व्यक्ति हमारे घर आया था और उसने जोर देकर कहा कि हम उसकी शादी हमारी बेटी से तय कर दें. लेकिन मैंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था.

सोरो पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बताया कि पूर्व ओसी के तबादले के बाद वर्तमान में उनके पास कोई प्रभारी नहीं है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. घटना के बाद से ही वह फरार है.

हमले के बाद महिला को जिस अस्पताल में ले जाया गया था, वहां के एक अधिकारी ने बताया कि उसका गला एक धारदार हथियार से काटा गया था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »