'शराब के लिए वसूली करते हैं सीनियर, कपड़े भी उतरवाते हैं...' नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग, 5 गिरफ्तार

कोट्टयम में सरकारी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर शिकायतें आने के बाद , पुलिस ने थर्ड ईयर के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Advertisement
नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग के आरोप में 5 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग के आरोप में 5 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • कोट्टयम,
  • 12 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

कॉलेजों में रैगिंग के नाम पर मार पीट शोषण की कई खबरें आती हैं जहां छात्र सीनियरिटी के नाम पर जूनियर्स का शोषण करने लगते हैं. कई मामलों में तो त्रस्त छात्र आत्महत्या तक कर लेते हैं. ताजा मामला केरल के कोट्टयम में सरकारी नर्सिंग कॉलेज का है. यहां कुछ पीड़ित छात्रों ने पुलिस में शिकायत दी तो मामला सामने आया.

Advertisement

थर्ड ईयर के पांच छात्र गिरफ्तार

कोट्टयम में सरकारी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर शिकायतें आने के बाद , पुलिस ने थर्ड ईयर के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है.फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया कि संस्थान में लगभग तीन महीने से रैगिंग चल रही थी.

नग्न खड़े होने के लिए करते हैं मजबूर

शिकायत के मुताबिक, रैगिंग की शुरुआत पिछले नवंबर में हुई थी. छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें नग्न खड़े होने के लिए मजबूर किया गया और वेटलिफ्टिंग के लिए बने डम्बल का उपयोग करके उनके साथ क्रूरता की गई.

'कम्पास से देते हैं घाव'

आरोपों में कम्पास और इसी तरह की वस्तुओं का उपयोग करके चोटें पहुंचाना और फिर घावों पर लोशन लगाना शामिल है. इसके अलावा, उन्हें अपने चेहरे, सिर और मुंह पर क्रीम लगाने के लिए मजबूर किया गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि सीनियर छात्र नियमित रूप से रविवार को शराब खरीदने के लिए जूनियर छात्रों से पैसे वसूलते थे और अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे.

Advertisement

रैगिंग पर कड़े कानून और यूजीसी की सख्त गाइडलाइंस के बावजूद ये समस्या रुक नहीं रही. कुछ माह पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक नामी कॉलेज के छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर जमकर मारपीट हुई थी. ये मारपीट काफी देर तक चली जहां छात्र एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते रहे. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement