गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के रोने के बाद बदला माहौल

प्रशासन के निशाने पर आए किसान नेता राकेश टिकैत को RLD का साथ मिला है. RLD नेता अजित सिंह ने राकेश टिकैत से बात कीऔर कहा कि आप चिंता मत करिए, सब आपके साथ हैं. अजित सिंह और राकेश टिकैत की बातचीत की जानकारी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने दी.

Advertisement
भाई के समर्थन में उतरे नरेश टिकैत  भाई के समर्थन में उतरे नरेश टिकैत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST
  • मुजफ्फरपुर में आज महापंचायत होगी
  • गाजीपुर बॉर्डर फिर से पहुंच रहे हैं किसान
  • RLD ने किया टिकैत भाइयों का समर्थन

26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के बाद से किसान आंदोलन ठंडा पड़ते दिख रहा था, लेकिन गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के रोने के बाद माहौल फिर बदल गया है. इस बीच उनके भाई नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में शुकवार को महापंचायत करने का ऐलान किया है.

टिकैत को मिला RLD का साथ

प्रशासन के निशाने पर आए किसान नेता राकेश टिकैत को RLD का साथ मिला है. RLD नेता अजित सिंह ने राकेश टिकैत से बात कीऔर कहा कि आप चिंता मत करिए, सब आपके साथ हैं. अजित सिंह और राकेश टिकैत की बातचीत की जानकारी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने दी. उन्होंने कहा कि अजित सिंह ने संदेश दिया है कि चिंता मत करिए, किसान के लिए जीवन मरण का प्रश्न है. सबको एक होना है, साथ रहना है. 

Advertisement

राष्ट्रीय जाट महासंग ने किया समर्थन 

गाजीपुर बॉर्डर पर फिर से एक बार किसान जुटने लगे हैं. यहां मेरठ, बड़ौत, बागपत, मुरादनगर से किसान पहुंच रहे हैं. राष्ट्रीय जाट महासंग भी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को अपना समर्थन देने के लिए पहुंच रहा है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ का कहना है कि ये किसानों की लड़ाई है. सुबह तक हजारों किसान एक बार फिर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »