देश में मनाया जा रहा है मिलाद-उन-नबी, PM मोदी ने दी शुभकामना

पूरे देश में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो-PTI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST

पूरे देश में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी. ईद-ए-मिलाद 29 अक्टूबर की शाम से लेकर 30 अक्टूबर की शाम तक मनाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, 'मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं. आशा है कि सभी में करुणा और भाईचारा कायम रहे. सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें. ईद मुबारक!'

Advertisement

कोरोना के चलते नहीं निकल पाएगा जुलूस
इस्लामी चंद्र कैलेंडर के मुताबिक, भारत में 19 अक्टूबर से रबी-उल-अव्वल का महीना शुरू हो चुका है. भारत समेत पाकिस्तान और बांग्लादेश में 30 अक्टूबर यानी आज ईद मिलाद उन नबी की दावत होगी. पैगंबर मोहम्मद साहब की याद में इस दिन समुदाय के लोग जुलूस निकालते हैं, लेकिन इस साल कोरोना के चलते ऐसा होना मुश्किल है.

देखें: आजतक LIVE TV

पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म
पैगंबर मोहम्मद का जन्म अरब के रेगिस्तान के शहर मक्का में 571 ईस्वी में 12 तारीख को हुआ था. पैगंबर साहब के जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो चुका था. जब वह 6 वर्ष के थे तो उनकी मां की भी मृत्यु हो गई. मां के निधन के बाद पैगंबर मोहम्मद अपने चाचा अबू तालिब और दादा अबू मुतालिब के साथ रहने लगे.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »