AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड, मनीष सिसोदिया बोले- 'मोदी ने अपने तोता-मैना को फिर खुला छोड़ा'

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के जालंधर स्थित घर पर छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.

Advertisement
AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर पहुंची ईडी. AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर पहुंची ईडी.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के जालंधर स्थित घर पर छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. मनीष सिसोदिया ने कहा, 'आज फिर मोदीजी ने अपने तोता-मैना को खुला छोड़ दिया है.'

ईडी रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया

Advertisement

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है. पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया... कहीं भी कुछ भी नहीं मिला. लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में लगी हुई हैं. आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे. लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे.'

संजय सिंह ने भी बीजेपी को घेरा

आप सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा, 'आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं  मोदीजी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है. SC ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा. ये एजेंसियां कोर्ट को नहीं मानती, सिर्फ अपने आका की मानती हैं. लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है.'

Advertisement

क्यों हो रही है ये छापेमारी

ईडी सूत्रों का कहना है कि संजीव अरोड़ा का अपना बिजनेस है. उन्होंने फ्रॉड करके जमीन एलॉट करवाई थी. उस मामले में ईडी यह छापेमारी कर रही है.

कौन हैं संजीव अरोड़ा

पंजाब विधानसभा में जीत के बाद आप ने 5 राज्यसभा सांसदों के नाम तय किए थे. इनमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल के साथ ही टेक्सटाइल बिजनेसमैन संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल था. अरोड़ा की गिनती लुधियाना के बड़े व्यापारियों में होती है. अरोड़ा कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालन करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »