J-K: 25 करोड़ की हेरोइन बरामद, पंजाब में पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ डीआईजी भूपिंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अमृतसर के राजाताल में बॉर्डर के पास से एक पाकिस्तानी तस्कर काशी अली को गिरफ्तार किया. पिता का नाम रहमत अली है. ये पाकिस्तान के मनियाना का रहने वाला है. उसके पास से 6 पैकेट हेरोइन मिली है. इतना ही नहीं इन पैकेट पर पाकिस्तानी मार्किंग है.

Advertisement
पंजाब और जम्मू कश्मीर से ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद पंजाब और जम्मू कश्मीर से ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद

अशरफ वानी

  • श्रीनगर/चंडीगढ़,
  • 03 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST
  • जम्मू कश्मीर के उरी से हेरोइन बरामद
  • अमृतसर में सीमा के नजदीक ड्रग्स के 6 पैकेट मिले

पंजाब और जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली. बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर में राजाताल में स्थित बॉर्डर के पास से एक पाकिस्तानी तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से सुरक्षाबलों ने ड्रग्स के 6 पैकेट बरामद किए हैं. उधर, जम्मू कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों ने 25-30 करोड़ की हेरोइन बरामद की है.  

Advertisement

बैग पर पाकिस्तानी मार्किंग

बीएसएफ डीआईजी भूपिंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अमृतसर के राजाताल में बॉर्डर के पास से एक पाकिस्तानी तस्कर काशी अली को गिरफ्तार किया. पिता का नाम रहमत अली है. ये पाकिस्तान के मनियाना का रहने वाला है. उसके पास से 6 पैकेट हेरोइन मिली है. इतना ही नहीं इन पैकेट पर पाकिस्तानी मार्किंग है.

 
उरी से 25-30 किलो हेरोइन बरामद

उधर जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास सुरक्षाबलों को शनिवार को संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिलीं. इसके बाद यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. यहां 25-30 किलो हेरोइन मिली. इसे पुलिस को सौंप दिया गया. इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »