धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देते ही बदला ट्विटर बायो, अब लिखी ये बात

तमाम प्रशासनिक कार्रवाइयों के बावजूद चौतरफा बढ़ते राजनीतिक और जन-दबाव के चलते आखिरकार शिक्षा मंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा,

Advertisement
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र (File Photo: ITG) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

नीट विवाद और प्रदर्शन के दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पद छोड़ने के तुरंत बाद ही वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक्शन मोड में नजर आए. धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल का बायो अपडेट करते हुए उसमें से 'शिक्षा मंत्री' का टैग हटा दिया है. अब उनके एक्स बायो में केवल 'सांसद (लोकसभा), संबलपुर, विचार व्यक्तिगत हैं.' लिखा हुआ है.

Advertisement


 जंतर-मंतर पर डटे छात्रों और विभिन्न संगठनों के आंदोलन के आगे इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है. NEET परीक्षा रद्द करने और सुधारों की मांग को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनके अनशन समाप्त करते ही, देश के राजनीतिक गलियारों में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कयासबाजी चरम पर पहुंच गई थी मामले की शुरुआत से ही विपक्षी दल और छात्र संगठन लगातार शिक्षा मंत्री से जवाबदेही तय करते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे थे, 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई तीखी झड़प के बाद यह आंदोलन और भी उग्र हो गया था.केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद उन्होंने अपने एक्स पर उन्होंने अपना प्रोफाइल बदल दिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »