दिल्ली में 13 वर्षीय बच्ची ने की खुदकुशी, परिजनों की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम

शाहदरा स्थित कृष्णा नगर इलाके में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. देर से घर लौटने पर परिजनों की डांट से आहत 13 वर्षीय बच्ची ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
दिल्ली में 13 वर्षीय बच्ची ने की खुदकुशी. (AI-generated representative image) दिल्ली में 13 वर्षीय बच्ची ने की खुदकुशी. (AI-generated representative image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

दिल्ली के शाहदरा स्थित कृष्णा नगर इलाके में शनिवार को 13 साल की एक बच्ची ने घर देर से लौटने पर परिजनों की डांट के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बच्ची को तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा स्थित कृष्णा नगर इलाके में शनिवार को 13 साल की बच्ची के फांसी लगाने की सूचना मिली. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम को बच्ची बेहोशी की हालत में मिली. इसके बाद पुलिस ने बेहोश बच्ची को तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले गई. अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

परिजनों ने लगाई थी डांट

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 13 वर्षीय बच्ची घटना से पहले घर देर से लौटी थी. इस बात को लेकर परिवार के सदस्यों ने उसे डांट दिया था. इसके बाद वह कमरे में चली गई.

कुछ देर बाद जब बहन ने उसे फंदे से लटके देखा तो शोर मचाकर तुरंत नीचे उतारा. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बच्ची को फौरन डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »