जल संकट के बीच दिल्ली के कई इलाके में घंटों से बिजली गुल, आतिशी बोलीं- नेशनल पावर ग्रिड हुआ फेल

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच कई इलाके में बिजली गुल है. दिल्ली सरकार का कहना है कि यह पावर ग्रिड फेल्यर की वजह से हुआ है. मंत्री आतिशी के मुताबिक, यूपी के मंडोला स्थित पीजीसीआईएल के एक सब-स्टेशन में आग लगी है और यही वजह है कि दिल्ली को बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.

Advertisement
आतिशी आतिशी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2024,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

राजधानी दिल्ली जहां एक तरफ जल संकट से जूझ रही है तो वहीं अब लोगों को बिजली संकट का भी सामना करना पड़ रहा है. कई इलाके में 2 बजे से बिजली गुल है. इसको लेकर दिल्ली सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पीजीसीआईएल के एक सब-स्टेशन में आग लग गई है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बताया कि राजधानी को मंडोला सब-स्टेशन से 1200 मेगावाट बिजली मिलती है लेकिन आपूर्ति प्रभावित होने से कई इलाके में बिजली नहीं आ रही है. उन्होंने नकहा कि बिजली बहाल करने का काम चल रहा है और विभिन्न इलाके में धीर-धीरे बिजली वापस आ रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जल संकट पर दिल्ली एलजी ने जलमंत्री आतिशी से की मुलाकात, AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप

'चल रहा बिजली बहाली का काम' - आतिशी

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिश ने बताया, "नेशनल पावर ग्रिड में यह बड़ा फेल्यर बेहद चिंताजनक है. मैं केंद्रीय बिजली मंत्री और पीजीसीआईएल के चेयरमैन से (मिलने का) समय मांग रहा हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी स्थिति दोबारा न आए."

मंत्री आतिशी ने बताया कि राजधानी में 2.11 बजे से बिजली नहीं है. दिल्ली के कई इलाके प्रभावित हुए हैं. मसलन, आईटीओ, लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, जामिया, नरेला, मॉडल टाउन, रोहिणी, गोपालपुर, सब्जी मंडी, वजीरपुर और कश्मीरी गेट के विभिन्न इलाके में बिजली नहीं है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की बिजली कंपनियों से बात कर रही है. तुरंत समाधान के लिए दिल्ली के अन्य पावर सोर्स से लिंक करने का काम चल रहा है.

Advertisement

बिजली गुल होने की असल वजह क्या है?

दिल्ली के कुछ इलाकों में बिजली गुल होने के दो अलग-अलग दावे हैं. मसलन, शाम 5 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 70 फीसदी इलाके में बिजली बहाल हो गई है. अन्य कुछ इलाके में बहाली का काम चल रहा है.

  • दिल्ली सरकार के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मंडोला पावरग्रिड 440 किलोवाट स्टेशन में दोपहर 2.10 बजे खराबी आ गई, जिसकी वजह से प्रगति मैदान पावर प्लांट में बिजली उत्पादन ठप हो गया.
  • पावर ग्रिड सोर्स के मुताबिक, दिल्ली सरकार के स्वामित्व वाली प्रगति मैदान पावर जनरेशन यूनिट में खराबी आ गई, जिसकी वजह से मंडोला पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन ठप हो गया.
  • सच्चाई ये है कि, प्रगति मैदान पावर स्टेशन और मंडोला सब-स्टेशन दोनों लगभग एक साथ ठप हो गए और टेक्निकल जांच के बाद ही इसकी असल वजह पता चलेगी.
  • पावरग्रिड ठप होने से, दिल्ली में 500 मेगावाट से अधिक बिजली की कमी हो गई. कुछ ही मिनटों में 70% बिजली बहाल हो गई. बाकी में भी कुछ समय लग रहा है. अब मंडोला पावरग्रिड सबस्टेशन पूरी तरह से बिजली बहाल हो गया है.

दिल्ली के जल संकट पर क्या बोलीं आतिशी?

आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हीटवेव की वजह से दिल्ली में पानी की जरूरत बढ़ी है. आज के दिन में दिल्ली को हरियाणा से जितना पानी मिलना चाहिए वो लगातार कम हो रहा है. हरियाणा वजीराबाद बराज और मुनक नहर में दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है. इसका नतीजा ये हुआ कि दिल्ली के वाटर प्लांट अपनी पूरी कैपेसिटी पर काम नहीं कर रहे हैं. हरियाणा सरकार लगातार कह रही है कि पानी छोड़ रहे हैं लेकिन रास्ते में पानी कहां गायब हो जाता है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंजाब-दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी AAP-Congress की राहें जुदा, हुड्डा ने कर दिया ये ऐलान

दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट गई और कोर्ट ने कहा कि दिल्ली को पानी की जरूरत है और हिमाचल प्रदेश इसके लिए राजी भी हो गया. हरियाणा को सिर्फ पास देना था लेकिन हरियाणा ने मना कर दिया. उन्होंने हरियाणा पर साजिश का भी आरोप लगाया. मुनक नहर में 1050 क्यूसेक पानी हरियाणा को छोड़ना होता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली को पानी कम आ रहा था.

मंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा सरकार झूठ बोल रहा था कि पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन हरियाणा सरकार के सुप्रीम कोर्ट में दायर एफिडेविट से इसका पर्दाफाश होता है. हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अवमानना कर रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएगी और हरियाणा सरकार को भी इस संबंध में चिट्ठी लिखा जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »