'हेलो! 10 करोड़ रुपए दो, वरना...', दिल्ली के बिजनेसमेन से मांगी रंगदारी, नाम बताया रोहित गोदारा

पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि पहले कॉल पर एक शख्स ने उसे गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद वाट्सएप देखा तो उसमें विदेशी नंबर से ऑडियो मैसेज भेजा गया था.

Advertisement
गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

राजस्थान (Rajasthan) के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक बिजनेस मैन से 10 करोड़ की एक्सटोर्शन मनी मांगी गई है. बता दें कि रोहित गोदारा लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी माना जाता है, जो मौजूदा वक्त में अमेरिका में है. 

पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि पहले कॉल पर एक शख्स ने उसे गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद वाट्सएप देखा तो उसमें विदेशी नंबर से ऑडियो मैसेज भेजा गया था.

Advertisement

ऑडियो में क्या कहा गया?

ऑडियो भेजने वाला अपना नाम रोहित गोदारा बता रहा था और उसने दावा किया कि वो लारेंस बिश्नोई गैंग से है. 10 करोड़ रंगदारी न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने दर्ज की FIR 

पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि धमकी देने वाला रोहित गोदारा ही है या कोई और है.

यह भी पढ़ें: अलवर: बदमाशों का दुस्साहस, होटल स्टाफ को थमाई रंगदारी की पर्ची, फिर की 20 राउंड फायरिंग- Video

बता दें कि राजस्थान में गोगामेड़ी हत्याकांड को अंजाम देकर इन दिनों रोहित गोदारा वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हो गया है. पिछले दिनों कनाडा में पंजाबी सिंगर की कोठी पर भी उसने गोली चलवाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »