'निडर होकर काम करें, जवाबदेही मेरी...', CRPF चीफ ने ड्यूटी के दौरान की गई सही कार्रवाई का समर्थन किया

CRPF प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों से कहा कि ड्यूटी के दौरान लिए गए सही और ईमानदारी भरे फैसलों की ज़िम्मेदारी वे खुद लेंगे. उनका यह भरोसा ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर आंतरिक जांच हो रही है.

Advertisement
CRPF डीजी ने कहा है कि जवान निडर होकर ईमानदारी से काम करें. (Photo: ITG) CRPF डीजी ने कहा है कि जवान निडर होकर ईमानदारी से काम करें. (Photo: ITG)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स के डायरेक्टर जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों और अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान लिए गए हर सही फ़ैसले के साथ खड़े रहेंगे और जहां भी जवाबदेही की बात आएगी उसकी ज़िम्मेदारी लेंगे. 

CRPF DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऑपरेशन हो या कानून-व्यवस्था की ड्यूटी ईमानदारी से लिए गए हर फैसले की जिम्मेदारी मेरी होगी. 

Advertisement

दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में हाल ही में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा ज़रूरत से ज़्यादा बल प्रयोग के आरोपों पर देश भर में हंगामा हो रहा है. दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए विपक्षी दलों ने कहा है कि सरकार के आदेश पर छात्रों को प्रताड़ित किया गया. उन पर बल प्रयोग किया गया और पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया. 

इसी परिदृश्य में CRPF DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का बयान आया है. सीआरपीएफ के अलंकरण समारोह में उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, "कर्तव्य निभाने में किसी तरह का भय न रखें, निडर होकर काम करें. जहां भी जवाबदेही तय होगी, सीआरपीएफ के महानिदेशक के तौर पर मैं जिम्मेदारी लूंगा."

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि चाहे ऑपरेशनल बटालियन हो या लॉ-एंड-ऑर्डर यूनिट, अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हुए आप जो भी फ़ैसले लेंगे और जो भी कार्रवाई करेंगे, उन सभी फ़ैसलों और कार्रवाइयों की ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं. निडर होकर अपनी ड्यूटी करते रहें. जहां भी ज़िम्मेदारी या जवाबदेही लेने की ज़रूरत होगी, डायरेक्टर जनरल के तौर पर मैं उसे लूंगा."

CRPF ने जवानों के सब्र की तारीफ की

अधिकारियों ने बताया कि CRPF हेडक्वार्टर ने फील्ड यूनिट्स को एक संदेश भेजा है. इसमें हाल ही में मुश्किल हालात में तैनाती के दौरान जवानों द्वारा दिखाए गए "धैर्य और सब्र" की तारीफ़ की गई है. साथ ही यह दोहराया गया है कि देश और फ़ोर्स के हित में तथा ईमानदारी से ड्यूटी निभाते हुए लिए गए फ़ैसलों को संस्थागत समर्थन मिलेगा.

वहीं फोर्स ने यह भी साफ कर दिया कि लापरवाही या बिना वजह की कार्रवाई करने पर CRPF के नियमों और कानून के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 

जरूरत से ज़्यादा बल के इस्तेमाल की जांच

CRPF ने रैपिड एक्शन फोर्स के जरिए उन आरोपों की जांच शुरू कर दी है जिनमें कहा गया है कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान जवानों ने ज़रूरत से ज़्यादा बल का इस्तेमाल किया. 

Advertisement

इस जांच में सोशल मीडिया वीडियो, प्रेस रिपोर्ट और जवानों, कंपनी कमांडरों और सीनियर अधिकारियों के बयानों की पड़ताल की जा रही है. इसमें पैलेट गन और शॉक बैटन के इस्तेमाल से जुड़े आरोप भी शामिल हैं. 

अधिकारियों ने कहा कि अगर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के उल्लंघन की बात साबित होती है तो औपचारिक 'कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी' के आदेश दिए जाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »