वैक्सीन लेने के बाद भी क्यों अनिल विज हो गए कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

अनिल विज के संक्रमित होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अनिल विज जिन्होंने वैक्सीन के तीसरे फेज के लिए क्लिनिकल ट्रायल में खुद से हिस्सा लिया. वह वायरस से संक्रमित हैं.

Advertisement
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (फाइल फोटो) हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST
  • अनिल विज के संक्रमित होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया बयान
  • क्लिनिकल ट्रायल में खुद से लिया हिस्सा: स्वास्थ्य मंत्रालय
  • अनिल वीज को वैक्सीन की पहली खुराक मिली थी

कोरोना वायरस की वैक्सीन Covaxin के क्लिनिकल ट्रायल में कोरोना की वैक्सीन की डोज लेने के बाद भी हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संक्रमित होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अनिल विज जिन्होंने वैक्सीन के तीसरे फेज के लिए क्लिनिकल ट्रायल में खुद से हिस्सा लिया, वह वायरस से संक्रमित हैं. मंत्रालय ने आगे कहा कि अनिल विज को वैक्सीन की पहली खुराक मिली थी.

Advertisement

विज ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से Bharat Biotech द्वारा विकसित की जा रही COVID-19 के खिलाफ स्वदेशी संभावित वैक्सीन कोवैक्सिन के लिए क्लिनिकल ट्रायल फेज 2 में पहला स्वयंसेवक बनने की पेशकश की थी.

देखें आजतक LIVE TV

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के कुछ दिन गुजरने के बाद ही किसी व्यक्ति में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी का निर्माण होता है. यह दो खुराक वाला टीका है. मंत्री विज ने वैक्सीन की केवल एक खुराक ली है.

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा कि दूसरी खुराक के बाद एंटीबॉडी विकसित होने लगती हैं, जो पहले डोज के 28 दिन बाद दी जाती है. इस अवधि के दौरान कोई सुरक्षा नहीं है. 67 वर्षीय मंत्री को 20 नवंबर को पहला डोज दिया गया था.

Advertisement

यह बताते हुए कि विशेषज्ञों को बेहतर पता होगा कि COVID-19 वैक्सीन कैसे काम करता है, विज ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मुझे बताया गया था कि एंटीबॉडी दूसरी खुराक के बाद विकसित होना शुरू होती है, जिसे पहली डोज मिलने के 28 दिनों के बाद दिया जाता है. दूसरी खुराक दिए जाने के 14 दिन बाद एंटीबॉडी विकसित होता है. इसलिए पूरे चक्र में 42 दिन लगते हैं. इसके बीच में कोई सुरक्षा नहीं है. उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर विज ने कहा कि उन्हें बुखार के साथ गले और शरीर में दर्द है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »