कोरोना वैक्सीन को लेकर गृह मंत्रालय की राज्यों के साथ बैठक, वितरण पर हुई चर्चा

कोरोना वैक्सीन वितरण को लेकर आयोजित बैठक में तय हुआ कि राज्यों के साथ मिलकर केंद्र सरकार फ्रंट लाइन वर्कर्स का डेटाबेस तैयार करेगी. डेटा बेस तैयार रहने से फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन वितरण में कोई समस्या नहीं होगी.

Advertisement
कोरोना वैक्सीन वितरण को लेकर लगातार हो रही बैठक (सांकेतिक-पीटीआई) कोरोना वैक्सीन वितरण को लेकर लगातार हो रही बैठक (सांकेतिक-पीटीआई)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST
  • वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिवों के साथ बैठक
  • केंद्र फ्रंट लाइन वर्कर्स का डेटाबेस तैयार करने में जुटी
  • देशभर में फ्रंटलाइन वर्कर की संख्या करीब 2 करोड़

कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए वैक्सीन की खोज का काम जारी है, लेकिन इस बीच देश में इसके आने के बाद वितरण को लेकर तैयारी की जा रही है. इसी संबंध में गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की और तैयारियों को लेकर चर्चा की.

सूत्रों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन वितरण को लेकर आयोजित बैठक में तय हुआ कि राज्यों के साथ मिलकर केंद्र सरकार फ्रंट लाइन वर्कर्स का डेटाबेस तैयार करेगी. डेटा बेस तैयार रहने से फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन वितरण में कोई समस्या नहीं होगी.

Advertisement

गृह मंत्रालय में गृह सचिव की राज्यों के शीर्ष अफसरों के साथ आज गुरुवार शाम 5 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक शुरू हुई. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय वैक्सीन आने पर उसे देने के लिए प्राथमिकता तय कर फ्रंट लाइन वर्कर का डेटा बैंक तैयार कर रहा है.

देखें: आजतक LIVE TV

फ्रंटलाइन वर्कर, जिनकी संख्या 2 करोड़ के आसपास बताई जा रही है. इसमें राज्य पुलिस, सेंट्रल पुलिस, आर्म्ड फोर्सेस, होम गार्ड, सैनिटेशन वर्कर और सिविल डिफेंस जैसी सेवा देने वाले लोग शामिल होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »