'घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप', PM मोदी के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने EC में दी शिकायत

कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीएम मोदी ने 6 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी.

Advertisement
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है. पीएम मोदी ने 6 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी. उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को 'झूठ का पुलिंदा' बताया और कहा कि इसके हर पन्ने से 'भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बू आ रही है'.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, 'मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणापत्र में जो कुछ बचा था उस पर वामपंथी हावी हो गए हैं. आज कांग्रेस के पास न तो सिद्धांत हैं और न ही नीतियां. ऐसे लगता है कि जैसे कांग्रेस ने सब कुछ ठेके पर दे दिया है और पूरी पार्टी को आउटसोर्स कर दिया है.'

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनावों में बीजेपी की 180 सीटों के आंकड़े को पार करने की संभावना से डरे हुए हैं और इसलिए फिर से वही 'घिसी-पिटी हिंदू-मुस्लिम स्क्रिप्ट' का सहारा ले रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उनके 'वैचारिक पूर्वजों' ने स्वतंत्रता संग्राम में भारतीयों के खिलाफ ब्रिटिश और मुस्लिम लीग का समर्थन किया था.

Advertisement

खरगे ने किया पलटवार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खरगे ने कहा, 'मोदी और शाह के राजनीतिक और वैचारिक पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम में भारतीयों के खिलाफ ब्रिटिश और मुस्लिम लीग का साथ दिया था.' उन्होंने कहा, 'आज भी 'कांग्रेस के न्याय पत्र' के खिलाफ वे मुस्लिम लीग का आह्वान कर रहे हैं जिसे आम भारतीयों की आकांक्षाओं, जरूरतों और मांगों के अनुसार आकार दिया गया है.'

चुनाव आयोग के पास पहुंचा कांग्रेस डेलिगेशन 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराने की जानकारी देते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग के लिए सभी दलों के लिए समान अवसर और अपनी स्वतंत्रता प्रदर्शित करने का समय है. हम उम्मीद करते हैं कि माननीय आयोग अपने संवैधानिक जनादेश को बरकरार रखेगा.

सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम इस बात से आहत हैं कि पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं. हमने चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित किया है. वहीं कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि हमने अपनी संपत्ति और खुद के बारे में गलत जानकारी देने के लिए राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »