3 राज्यों में सांप्रदायिक तनाव... जबलपुर, बागलकोट और अंबरपेट में क्या हुआ?

मध्य प्रदेश, कर्नाटक और हैदराबाद में धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. जबलपुर में मंदिर परिसर विवाद पथराव तक पहुंचा, जबकि बागलकोट और अंबरपेट में जुलूस के दौरान कहासुनी हुई.

Advertisement
तीन राज्यों की अलग-अलग जगहों पर सांप्रदायिक तनाव (Photo: ITG) तीन राज्यों की अलग-अलग जगहों पर सांप्रदायिक तनाव (Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह / नागार्जुन / अब्दुल बशीर

  • जबलपुर, बागलकोट, हैदराबाद,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

देश के तीन राज्यों की अलग-अलग तीन जगहों से सांप्रदायिक तनाव की खबरें सामने आई हैं. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील के वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर परिसर में कथित तोड़फोड़ की खबर से तनाव फैल गया. आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर चल रही थी, इसी दौरान किसी बात पर विवाद शुरू हुआ जो मारपीट और पथराव तक पहुंच गया.

Advertisement

कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती यात्रा के दौरान मस्जिद के पास पथराव का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाकर स्थिति कंट्रोल कर ली है.

हैदराबाद के अंबरपेट में जामा मस्जिद के पास शिवाजी जयंती जुलूस और रमजान की नमाज के दौरान हल्का तनाव हुआ. तेज संगीत और नारेबाजी को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात जल्द सामान्य हो गए. तीनों जगह प्रशासन ने शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है.

जबलपुर में क्या हुआ?

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार की रात दुर्गा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की खबर से तनाव की स्थिति बन गई. आरोप प्रत्यारोप के बीच विवाद के पथराव की खबर आ रही है. विवाद की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों के साथ बल को रवाना किया गया है. सिहोर थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.

Advertisement

पुलिस ने तत्काल रूप से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. जानकारी मुताबिक, आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के वक्त मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज करीब एक ही वक्त पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. 

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. प्रशासन द्वारा लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है.

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे थे. पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है. स्थिति पर पूरी तरह कंट्रोल में है और पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है.

मस्जिद के सामने से जुलूस और विवाद...

कर्नाटक के बागलकोट में मस्जिद के सामने से शिवाजी जयंती यात्रा के दौरान विवाद सामने आया है. शिवाजी जयंती यात्रा के दौरान जुलूस एक मस्जिद के सामने से गुज़र रहा था. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि मस्जिद से एक पत्थर उड़कर आया. पुलिस ने दोनों तरफ से इकट्ठा हुए सभी लोगों को हटा दिया है और स्थिति नियंत्रण में है.

Advertisement

बागलकोट के SP ने बताया, "हमें पता चला है कि दो पत्थर फेंके गए हैं. शहर में अगले 4 दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. पत्थरबाजी के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया. स्थिति कंट्रोल में है."

यह भी पढ़ें: मामूली विवाद से सांप्रदायिक तनाव, उज्जैन में बवाल का क्या है पूरा मामला? जानें

हैदराबाद में जामा मस्जिद के समाने जुलूस के बाद विवाद

हैदराबाद के अंबरपेट में मस्जिद के पास मामूली सांप्रदायिक तनाव का मामला सामने आया है. विवाद के बाद पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया. जानकारी के मुताबिक, मस्जिद के सामने से शिवाजी जयंती का जुलूस गुजर रहा था. उसी वक्त मस्जिद में रमजान की नमाज चल रही थी. जुलूस के दौरान तेज संगीत और नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई. 

विवाद शुरू होने के बाद मौके पर फौरन पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाया गया. कुछ ही देर में हालात सामान्य हो गए. किसी भी नुकसान या हिंसा की जानकारी सामने नहीं आई है. एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement