नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोरोना नियमों की उड़ीं धज्जियां

नवरात्रि में पहले दिन मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में देखने को मिली. राजधानी दिल्ली में कई बड़े मंदिरों को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बंद कर दिया गया है.

Advertisement
चेत्र नवरात्री के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ चेत्र नवरात्री के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST
  • चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे भक्त
  • कालकाजी मंदिर में कोरोना नियमों के साथ भक्त कर रहे दर्शन

देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई. हिंदू समाज में नवरात्रों का बड़ा महत्व है. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. इन दिनों पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है. नवरात्रि में पहले दिन मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में देखने को मिली.

Advertisement

राजधानी दिल्ली में कई बड़े मंदिरों को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बंद कर दिया गया है. तो दिल्ली के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ कालकाजी मंदिर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन करने दिए जा रहे हैं. 

 कालकाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त
हालांकि, मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर में किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है ना ही फूल-प्रसाद भी मंदिर में नही लिया जा रहा है. कालकाजी मंदिर के पुजारी सुनील के मुताबिक सरकार की ओर से जो कोरोना को लेकर नियम बनाये गए है उसको फॉलो किया जा रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था मंदिर प्रशासन की तरफ से की गई है.

मंदिर प्रशासन के साथ-साथ सिविल डिफेंस की वॉलिंटियर्स दिल्ली पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है. ताकि मंदिरों में दर्शन करने के लिए आ श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही दर्शन करने की इजाजत दी जाए. वहीं, कोरोना के चलते दिल्ली के बड़े मंदिरों में से एक झंडेवालान को फिलहाल भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है.

Advertisement

मिर्ज़ापुर-विंध्याचल में नवरात्र मेला में लगी भारी भीड़
वहीं इसके विपरीत मिर्ज़ापुर-विंध्याचल में नवरात्र मेले में लगी भारी भीड़ देखने को मिली. कोरोना संक्रमण काल मे भी मां विंध्यवानसी के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे हैं. जिला प्रशासन की सारी व्यवस्था फेल होती दिखाई दी. 

वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे भक्त

जम्मू और कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में COVID प्रोटोकॉल के बीच नवरात्री के पहले दिन भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे. मंदिर से एक भक्त कहते हैं, "हमें मंदिर में प्रवेश करने के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि यह संक्रमण जल्द ही समाप्त हो जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »