ओडिशा: कोहरे के कारण कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

ओडिशा के कंधमाल जिले में रविवार तड़के कोहरे के कारण एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट के अनुसार, कार में सवार सभी लोग बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद तलपाड़ा से गुमगड़ा लौट रहे थे.

Advertisement
हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई.

मोहम्मद सूफ़ियान

  • भुवनेश्वर,
  • 13 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST
  • कोहरे के कारण ट्रक से जा टकराई कार
  • हादसे में 4 लोगों की मौत और 4 घायल

ओडिशा के फूलबनी से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां कंधमाल जिले के लहाबादी में रविवार अल सुबह कोहरे के कारण एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए.

घायल लोगों को इलाज के लिए बरहामपुर एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  रिपोर्ट के अनुसार, कार में सवार सभी लोग बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद तलपाड़ा से गुमगड़ा लौट रहे थे. मृतकों की पहचान रोजलिन डिगल और भगिया दिगल (भाई-बहन), दीप्ति रंजन प्रधान और पूर्णचंद्र मिश्रा के रूप में हुई है.

Advertisement

वहीं, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गति कृष्ण सामंतराय ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
वहीं दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि देर रात दोनों भाई अपनी बहन की शादी का सामान और बकाया पैसे लौटाने गए थे. घर लौटते समय बाइक एक खड़े ट्रक में जा घुसी जिसमें बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई.

जवान लड़कों की मौत से गांव में पसरा मातम
इन दोनों जवान लड़कों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना बबेरू थाना के कमासिन रोड की है. पीड़ित परिवार का कहना है कि 9 फरवरी को उनकी बेटी की शादी हुई थी. कुछ सामान बचा था जिसे वो वापस करने बबेरू गए थे. रात को घर वापसी में कमासिन रोड स्कूल के पास खड़े ट्रक से टकरा गए. जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई है. इस घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम पसर गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »