पश्चिम बंगाल: बिना वजह कैब कैंसिल करना पड़ेगा महंगा, 100 रुपए तक लग सकता है जुर्माना

पश्चिम बंगाल में अब से अगर कोई ड्राइवर कैब राइड एसेप्ट कर लेता है और मनमाने ढंग से उसे कैंसिल करता है, तो किराए का 10% का जुर्माना लगाया जा सकता है. लेकिन ये 100 रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

Advertisement
प बंगाल में कैब को लेकर नई गाइडलाइन जारी (फाइल फोटो) प बंगाल में कैब को लेकर नई गाइडलाइन जारी (फाइल फोटो)

सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता. ,
  • 04 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST
  • बिना किसी 'ठोस वजह' के कैब कैंसिल करने पर लगेगा जुर्माना

पश्चिम बंगाल में बिना किसी 'ठोस वजह' के कैब कैंसिल करने पर अब जुर्माना लगेगा. इतना ही नहीं, किराए में भी कोलकाता की एसी टैक्सी के किराए से 50% से अधिक की वृद्धि नहीं हो सकती. दरअसल, बंगाल सरकार ने गुरुवार को इसे लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. सेंटर मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन 2020 के तहत ये गाइडलाइन जारी की गई है. इसे राज्य के पास 27 नवंबर 2020 को भेजा गया था. अब ये गाइडलाइन लागू की गई है.

Advertisement

पश्चिम बंगाल में अब से अगर कोई ड्राइवर कैब राइड एसेप्ट कर लेता है और मनमाने ढंग से उसे कैंसिल करता है, तो किराए का 10% का जुर्माना लगाया जा सकता है. लेकिन ये 100 रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए. 

ग्राहक इसे ऐप में ड्रॉप-डाउन मेनू के जरिए देख सकेगा और इस राशि को भी जान सकेगा. इसके बाद उसके अकाउंट में ये पैसा एड हो जाएगा, इसका वह आगे की राइड में इस्तेमाल कर सकेगा. हालांकि, मेडिकल इमरजेंसी और कार में टूटफूट की स्थिति को उचित वजहों में रखा गया है. 

कैब बुक करने के बाद कैंसिल करने पर भी लगेगा जुर्माना

वहीं, कैब बुक करने वाले ग्राहक पर भी जुर्माना लगेगा, अगर वह 'वेट टाइम' से पहले राइड कैंसिल कर देता है. ऐसे में मामले में किराए का 10% जुर्माने के तौर पर देना होगा. यह कैब ड्राइवर और कंपनी के बीच में आधा आधा बांटा जाएगा. 

Advertisement

मौजूदा समय में कोलकाता की कैब पहले 2 किमी तक न्यूनतम किराया 30 रुपये लेती है. इसके बाद हर 200 मीटर के लिए 3 रुपये लेती हैं. एसी कैब इससे 25% ज्यादा चार्ज करती हैं. राज्य इस पर 2% टैक्स वसूलता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement