Advertisement

By-Election: बांकीपुर समेत तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग खत्म

aajtak.in | नई दिल्ली | 31 जुलाई 2026, 7:51 AM IST

By-Election in Bankipur, Manjalpur, Datia Updates: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है. अब सभी की नजर तीन अगस्त को आने वाले नतीजों पर है. बांकीपुर में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. दतिया में बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह आमने-सामने हैं. यह सीट राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी. वहीं, मांजलपुर में बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के कारण उपचुनाव कराया गया है.

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है (Photo: ITG)

बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर आज यानी 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला. मतगणना 3 अगस्त को होगी.

बिहार की बांकीपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यहां त्रिकोणीय मुकाबला है. मैदान में जनसुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता हैं.

मध्य प्रदेश की दतिया सीट मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है. पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी. संदिग्ध लोगों पर पुलिस की खास नजर रहेगी.

गौरतलब है कि 2023 में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से ज्यादा वोटों से हराया था. लेकिन इस साल अप्रैल में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में भारती को तीन साल की सजा सुनाई, जिससे उनकी सदस्यता चली गई और यह सीट खाली हुई.

गुजरात की मांजलपुर सीट वडोदरा जिले में आती है. यहां बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है. यह सीट पाटीदार बहुल मानी जाती है, इसलिए बीजेपी ने एक पाटीदार नेता को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी बीजेपी के इस गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश में हैं. कांग्रेस ने एक अनुभवी नेता को उतारा है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

8:04 PM (12 घंटे पहले)

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 71.44 फीसदी मतदान

Posted by :- Aman

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 71.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. विधानसभा क्षेत्र के 2,20,410 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इनमें 1,16,116 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जो 74.09 फीसदी रहा, जबकि 1,04,284 महिला मतदाताओं ने वोट डाले, जिनका मतदान प्रतिशत 68.48 फीसदी दर्ज किया गया.

6:51 PM (13 घंटे पहले)

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान समाप्त

Posted by :- Aman

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शाम 6 बजे मतदान समाप्त हो गया है, चुनाव आयोग जल्द ही मतदान के अंतिम आंकड़े जारी करेगा. मतदान खत्म होने के बाद EVM को स्ट्रांग रूम में ले जाने की तैयारी की जा रही है. पटना के एएन कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. (इनपुट: शशि भूषण कुमार)

6:22 PM (13 घंटे पहले)

Bankipur Vidhansabha Upchunav: 5 बजे तक 33.57 फीसदी वोटिंग

Posted by :- Aman

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 33.57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. 

5:35 PM (14 घंटे पहले)

दतिया सीट पर 61% वोटिंग

Posted by :- Aman

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दतिया विधानसभा उपचुनाव में 3 बजे तक 61.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

 

Advertisement
3:59 PM (16 घंटे पहले)

Bankipur Vidhansabha Upchunav: बांकीपुर उपचुनाव की वोटिंग का अपडेट

Posted by :- Aman

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 3 बजे तक 27.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. (इनपुट: शशि भूषण कुमार)

2:08 PM (18 घंटे पहले)

बांकीपुर उपचुनाव में बूथ 143 पर EVM बदली गई, प्रशांत किशोर बोले- 53 वोट सुरक्षित दर्ज, शांतिपूर्ण मतदान करें

Posted by :- Anurag

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान बूथ संख्या 143 पर EVM बदले जाने की सूचना सामने आई. जन सुराज प्रमुख और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण EVM बदली जा रही है और पहले पड़े 53 वोट दर्ज कर लिए गए हैं. उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की. 


 

1:56 PM (18 घंटे पहले)

Datia Upchunav Voting: दतिया में 50 प्रतिशत मतदान

Posted by :- Nitin

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इससे पहले मतदान से पहले बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये कांग्रेस की हताशा और निराशा को दिखाता है. इस तरह की सभी खबरें भ्रामक हैं. कांग्रेस लंबे समय से दतिया में साजिश और गलत जानकारी फैलाने की राजनीति कर रही है. भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है.'

11:55 AM (20 घंटे पहले)

11 बजे तक उपचुनाव की वोटिंग का अपडेट

Posted by :- Anurag

विधानसभा उपचुनाव के तहत सुबह 11 बजे तक गुजरात की मांजलपुर सीट पर 17.53%, बिहार की बांकीपुर सीट पर 11.50% और दतिया में 34 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. तीनों सीटों पर मतदान जारी है.

इनपुट: शशि भूषण कुमार

11:02 AM (21 घंटे पहले)

Datia Upchunav Voting: नरोत्तम मिश्रा बोले, कांग्रेस हताश और निराश है

Posted by :- Anurag

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान से पहले बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस की हताशा और निराशा को दिखाता है. इस तरह की सभी खबरें भ्रामक हैं. कांग्रेस लंबे समय से दतिया में साजिश और गलत जानकारी फैलाने की राजनीति कर रही है. भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है.”


 

Advertisement
10:41 AM (21 घंटे पहले)

Bankipur Vidhansabha Upchunav: बांकीपुर उपचुनाव में मंत्री अशोक चौधरी ने पत्नी संग डाला वोट, बोले- यहां कोई मुकाबला नहीं

Posted by :- Anurag

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने पत्नी नीता चौधरी के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि वे अपनी विचारधारा को मजबूती देने के लिए वोट डाल रहे हैं और बांकीपुर में कोई मुकाबला नहीं है.

 

9:59 AM (22 घंटे पहले)

Bankipur by-election: बांकीपुर में वोट डालने के बाद रामकृपाल यादव बोले- कमल की होगी जीत

Posted by :- Anurag

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने मतदान किया और एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत का दावा किया. रामकृपाल यादव ने कहा, “हमने अपना वोट डाल दिया है. एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के लिए कमल के निशान वाला बटन दबाया है. हर कोई कमल के निशान पर वोट दे रहा है. कमल माता लक्ष्मी का प्रतीक है और सभी कमल को अपनाना चाहते हैं.”

 

9:47 AM (22 घंटे पहले)

Datia Upchunav Voting: दतिया में वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, 9 बजे तक 35,983 वोट पड़े

Posted by :- Anurag

दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक कुल 16.33% मतदान दर्ज किया गया है. 

इनपुट: अशोक कुमार

9:43 AM (22 घंटे पहले)

Bankipur Assembly By-Election: बांकीपुर सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 4.61 फीसदी मतदान

Posted by :- Anurag

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 4.61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं और वोट डालने की प्रक्रिया जारी है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

9:30 AM (22 घंटे पहले)

Bankipur Upchunav: फर्जी मतदान रोकने के लिए सख्त जांच हो, प्रशांत किशोर ने किया समर्थन

Posted by :- Anurag

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बीच जन सुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बीजेपी के पत्र पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “फर्जी मतदान रोकने के लिए EPIC कार्ड की सख्ती से जांच कराने की मांग कर बीजेपी ने लंबे समय बाद एक अच्छा काम किया है. हम इस कदम का स्वागत करते हैं.” उपचुनाव में अपनी जीत को लेकर प्रशांत किशोर ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा, “हम 200 प्रतिशत चुनाव जीत रहे हैं.”

 

Advertisement
9:14 AM (22 घंटे पहले)

Bankipur Upchunav Voting: बांकीपुर में फिर बीजेपी की जीत होगी, गुरु प्रकाश का दावा

Posted by :- Anurag

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच बीजेपी नेता गुरु प्रकाश ने पार्टी की जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, “बांकीपुर सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं, बल्कि हमारे लिए एक संकल्प है. यह विकास, निरंतरता, सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक है. बीजेपी का यहां के हर मतदाता और हर परिवार से वर्षों पुराना रिश्ता है, जो सुख-दुख की साझेदारी से बना है.”

 

8:48 AM (23 घंटे पहले)

Bankipur Vidhansabha Upchunav: जेडीयू नेता का दावा, बांकीपुर में बीजेपी-एनडीए के पक्ष में माहौल

Posted by :- Anurag

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जेडीयू नेता राजीव रंजन ने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी और एनडीए के पक्ष में माहौल है. उन्होंने कहा, “बिहार में हाल ही में एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटें जीती थीं. इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नितिन नवीन कर चुके हैं और लोगों के बीच हुए व्यापक जनसंपर्क से साफ है कि जनता एनडीए के साथ है. इसलिए बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय है.”

 

8:15 AM (23 घंटे पहले)

वडोदरा में मतदान करने पहुंचे बीजेपी नेता जय प्रकाश सोनी

Posted by :- Anurag

गुजरात के वडोदरा में मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी नेता जय प्रकाश सोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और लोगों से भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

 

7:49 AM (कल)

Bankipur by-election voting: वोटिंग के बीच विवेक ठाकुर का दावा, बीजेपी की ओर है जनता का रुझान

Posted by :- Anurag

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने पार्टी की जीत का दावा किया है. विवेक ठाकुर ने कहा, “बांकीपुर में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. लोगों में काफी उत्साह है. कल संसद में बिल पास होने के बाद देशभर का युवा एक बार फिर उसी तरह बीजेपी के साथ खड़ा है, जैसे पहले भी रहा है.”

 

7:47 AM (कल)

Bankipur By-Election: वोट डालने के बाद सीपी ठाकुर बोले- बीजेपी जीतेगी

Posted by :- Anurag

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने मतदान के बाद जीत का भरोसा जताया. सीपी ठाकुर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी पार्टी चुनाव जीतेगी. हमारा पूरा परिवार वोट डालने आया है.”

 

Advertisement
7:42 AM (कल)

BJP on Bankipur By-Election: बीजेपी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया, RO को लिखा पत्र

Posted by :- Anurag

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बीच बीजेपी ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर मतदान प्रक्रिया में सख्ती बरतने की मांग की है. बीजेपी का आरोप है कि जन सुराज के कार्यकर्ता फर्जी मतदान कराने की कोशिश कर रहे हैं.

7:33 AM (कल)

Datia by-election: दतिया उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Posted by :- Anurag

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए कुल 291 मतदान केंद्र बनाए हैं. इस उपचुनाव में 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. शांतिपूर्ण मतदान के लिए 1,422 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

इनपुट: रवीश पाल सिंह

7:15 AM (कल)

Bankipur by-election voting: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Posted by :- Anurag

बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं. मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

बांकीपुर सीट पर पर करीब 3.80 लाख मतदाता 26 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव मैदान में हैं. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगी. 

इनपुट: ANI

7:10 AM (कल)

Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव से पहले मॉक पोल किया गया.

Posted by :- Anurag

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामित मतदान केंद्र पर मॉक पोल कराया गया. मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम और पूरी मतदान प्रक्रिया की जांच के लिए यह मॉक पोल किया गया, ताकि वोटिंग शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न हो सके. ये तस्वीरें सुबह सात बजे के पहले की हैं.

 

7:07 AM (कल)

Mangalpur By-Election: मांजलपुर उपचुनाव से पहले मॉक पोलिंग की गई

Posted by :- Anurag

गुजरात के वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामित मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की प्रक्रिया जारी है. मतदान शुरू होने से पहले मतदान मशीनों और पूरी चुनाव प्रक्रिया की जांच के लिए यह मॉक पोलिंग कराई गई, ताकि वोटिंग सुचारु रूप से हो सके. ये तस्वीरें सुबह सात बजे के पहले की हैं.