17 सितंबर से देशभर में BJP का 'सेवा संकल्प अभियान', वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी बाइक रैली

भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी, जिसमें युवाओं को सेवा, समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए बाइक रैली और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं.

Advertisement
17 सितंबर 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी. अभियान के तहत सेवा, समाज और राष्ट्र निर्माण से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी कड़ी में 17 सितंबर को 'वडनगर से वाराणसी' और 'वाराणसी से वडनगर' तक सेवा संकल्प बाइक रैली की शुरुआत होगी.

बाइक रैली 17 सितंबर को सुबह 9:30 बजे गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक साथ रवाना होगी. वडनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत BJP के वरिष्ठ नेता रैली को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे.

Advertisement

10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेगी रैली

सेवा संकल्प बाइक रैली देश के 10 राज्यों के 193 जिलों और करीब 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी. इस दौरान बाइक सवार करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. देशभर से करीब 1,000 युवा इस अभियान में हिस्सा लेंगे. बाइक रैली का समापन 7 अक्टूबर को होगा, जबकि सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा.

रैली के दौरान अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता, नशामुक्ति, टीबी मुक्त भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे. इसके साथ ही प्रतिदिन 25 पेड़ों के संरक्षण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया जाएगा.

रैली के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, युवाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की महिला लाभार्थियों के साथ संवाद के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

गुजरात से निकलीं चार सब-रैलियां

Advertisement

मुख्य बाइक रैली से पहले गुजरात में चार जोनल सब-रैलियां भी निकाली गई हैं. इनकी शुरुआत 13 सितंबर से हुई. सोमनाथ, शामलाजी, पावागढ़ और उन्नई माताजी से निकली ये रैलियां 16 सितंबर तक वडनगर पहुंचेंगी.

इस दौरान गुजरात के विभिन्न जल स्रोतों से पानी भी एकत्र किया जा रहा है. इस जल से वडनगर में हाटकेश्वर महादेव और वाराणसी में काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा. BJP के इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने के साथ उनमें समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »