राजस्थान से रवनीत बिट्टू, हरियाणा से किरण चौधरी... 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों पर BJP ने उतारे उम्मीदवार

बीजेपी ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे. बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन उम्मीदवार होंगे.

Advertisement
रवनीत सिंह बिट्टू, किरण चौधरी रवनीत सिंह बिट्टू, किरण चौधरी

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

बीजेपी ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे. बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, उड़ीसा से ममता मोहन्ता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी भाजपा के उम्मीदवार होंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजे जाने की बात कही जा रही है. राष्ट्रीय लोकमोर्चा के सूत्रों के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजने का मतलब साफ है कि उन्हें बिहार चुनाव से पूर्व साधने की कोशिश की जा रही है.

जानिए सभी 9 राज्यों में किस पार्टी के कितने विधायक?

असम: विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं. बीजेपी के पास 60 सीटें हैं और बहुमत की सरकार है. चूंकि यहां राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं. उम्मीद लगाई जा रही है कि बीजेपी ये दोनों सीटें आसानी से जीत सकती है.

बिहार: विधानसभा में 243 सीटें हैं. सत्तारूढ़ एनडीए में BJP के 78 विधायक हैं. JDU के 44 और HAM के 3 विधायक हैं. INDIA ब्लॉक की RJD के 77 विधायक हैं. कांग्रेस के 19 और CPI के 15 विधायक हैं. जबकि एक AIMIM और दो निर्दलीय विधायक हैं. चार सीटें खाली हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं. दोनों गठबंधन की पार्टियों के बीच 14 सीटों का अंतर है. यहां क्रॉस वोटिंग समीकरण और बिगाड़ सकती है.

Advertisement

मध्य प्रदेश: विधानसभा की 230 सीटें हैं. यहां बीजेपी की 163 सीटें हैं. कांग्रेस की 66 और अन्य की 1 सीट है. यहां भी बीजेपी उम्मीदवार का जीतना लगभग तय माना जा रहा है.

महाराष्ट्र: राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं. सत्तारूढ़ NDA के पास 211 विधायक हैं. इनमें बीजेपी के 103, एनसीपी (अजित पवार) के 40, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के 38 समेत निर्दलीयों का समर्थन शामिल है. वहीं, MVA में शामिल कांग्रेस के 37, शिवसेना (यूबीटी) के 15 और एनसीपी (शरद पवार) के 12 सदस्य हैं. अन्य पार्टियों में बहुजन विकास अघाड़ी के तीन, समाजवादी पार्टी के दो, एआईएमआईएम के दो, प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो, पीडब्ल्यूपी के एक, राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक, क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के एक, जन सुराज्य शक्ति के एक और 13 निर्दलीय सदस्य हैं. राज्यसभा की जो दो सीटें खाली हुई हैं, वे बीजेपी की हैं. यहां भी दोनों सीटें बीजेपी के खाते में जाते दिख रही हैं.

राजस्थान: विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं. सत्तारूढ़ BJP के 114 विधायक हैं. कांग्रेस के 66, भारत आदिवासी पार्टी के 3, बहुजन समाज पार्टी के 2, राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है. 8 निर्दलीय विधायक हैं. 6 सीटें खाली हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं. नंबर गेम देखा जाए तो राजस्थान में भी बीजेपी के जीतने के चांस हैं.

Advertisement

हरियाणा: राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं. सत्तारूढ़ BJP के पास 41 और एक HLP पार्टी से विधायक हैं. पांच निर्दलीय हैं. इनमें तीन विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए. 2 निर्दलियों का बीजेपी को समर्थन है. विपक्ष में कांग्रेस के पास 29 विधायक हैं. जबकि जेजेपी के पास 10 और इंडियन नेशनल लोकदल के पास एक विधायक है. JJP किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है. तीन सीटें खाली हैं, जहां उपचुनाव होने हैं. चुनाव में बीजेपी उतरती है तो उसका पलड़ा भारी है. हालांकि, क्रॉस वोटिंग से इनकार नहीं किया जा सकता है. और अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस को सीधे फायदा मिलेगा.

त्रिपुरा: राज्य में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं, बीजेपी के पास 32 विधायक हैं. कांग्रेस और लेफ्ट अलायंस को सिर्फ 14 सीटें मिली थीं. 13 सीटों पर टिपरा मोथा पार्टी के विधायक चुने गए थे. राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पास नंबर ज्यादा हैं इसलिए यहां भी बीजेपी की जीत होते दिख रही है.

तेलंगाना: विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं. सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं. बीआरएस के 38 और बीजेपी के पास 8 विधायक हैं. एआईएमआईएम के 7 और सीपीआई के पास 1 विधायक है. राज्य में नंबरगेम कांग्रेस के पास है.

ओडिशा: विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 78 विधायक हैं. बीजेडी के पास 51 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 14 और वाम मोर्चा के पास 1 और निर्दलीय 3 विधायक हैं. यहां बीजेपी का पलड़ा भारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »