कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना के 12 नए मामले सामने आए, जिनमें चार मरीजों की मौत हो गई. मरने वाले सभी मरीज पहले से बीमार थे. सबसे ज्यादा मामले कडप्पा जिले में मिले हैं.

Advertisement
आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना के 12 नए मामले सामने आए. (File Photo: ITG) आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना के 12 नए मामले सामने आए. (File Photo: ITG)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारी सामने आई है. राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी वीरपांडियन ने जानकारी दी है कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड-19 के 12 मामले सामने आए हैं.

इनमें से चार मरीजों की मौत हो गई है. बता दें, जिन मरीजों की मौत हुई वे पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे. वहीं, इस बीच कडप्पा के आरआईएमएस अस्पताल में कोविड वार्ड भी बना दिया गया है.

Advertisement

स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि जिन चार मरीजों की मौत हुई, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां पहले से थीं. इनमें से तीन मरीज कडप्पा जिले के थे और एक मरीज काकीनाडा का रहने वाला था. उन्होंने कहा कि राज्य में समय-समय पर कोविड के मामले सामने आते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अचानक जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, वांगचुक से मिले, बोले- सेहत की चिंता है

आयुक्त के मुताबिक, साल 2026 में आंध्र प्रदेश का पहला कोविड मामला 26 जून को कडप्पा जिले में दर्ज हुआ था. इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और मामले सामने आए. दो लोग संक्रमित मरीजों के करीबी संपर्क में आने से बीमार पड़े.

वीरपांडियन ने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले अलग-अलग मंडलों से सामने आए हैं और किसी एक क्षेत्र में समूह नहीं है. उन्होंने बताया कि 26 जून से 15 जुलाई के बीच राज्य में कुल 67 कोविड जांच की गईं, जिनमें 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

Advertisement

वहीं, बारहवां मामला तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में सामने आया. संक्रमित मरीजों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है और तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »