असम के होजई में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अमेरिकी महिला पर्यटक की मौत

असम के होजई जिले में अमेरिकी पर्यटक बेरी थॉम्पसन की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसा सिलचर से तेजपुर की यात्रा के दौरान एक मोड़ पर हुआ. घायल पर्यटक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक हिरासत में लिया है.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • होजई,
  • 21 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

असम के होजई जिले में शनिवार को एक अमेरिकी पर्यटक की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर नागांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गई. पुलिस का कहना है कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया गया है और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. 

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, होजई के पुलिस अधीक्षक सौरभ गुप्ता ने बताया कि बेरी थॉम्पसन नाम की पर्यटक पूर्वोत्तर में बाइक से यात्रा कर रही थी. वह सिलचर से तेजपुर जा रही थी, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसा एक मोड़ लेते समय हुआ. इस दौरान पर्यटक घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें- असम में दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर... एक महिला समेत चार लोगों की मौत

उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि कुछ गलत अनुमान के कारण यह दुर्घटना हुई है. गुप्ता ने कहा कि मामले को लेकर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया गया है और महिला के शव को नागांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है. उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- निर्माणाधीन पुलिया से गिरी शादी में जा रहे परिवार की कार, 5 साल के मासूम समेत 4 की मौत

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »