'खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते', बोले कुश्ती महासंघ के अधिकारी, बृजभूषण सिंह पर भी रखा पक्ष

कुश्ती फेडरेशन के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर का कहना है कि फेडरेशन के ज्यादातर लोग बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं और व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते. जांच की रिपोर्ट आने तक बृजभूषण शरण सिंह फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे और उसी के बाद आरोपों को लेकर के अपनी बात सामने रखेंगे.

Advertisement
बृजभूषण सिंह (फाइल फोटो) बृजभूषण सिंह (फाइल फोटो)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

कुश्ती फेडरेशन के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने कहा के अध्यक्ष के पद पर बृजभूषण शरण सिंह अभी भी काबिज हैं लेकिन जांच चलने तक अपने आप को किसी भी आधिकारिक काम से दूर रखेंगे. कल होने वाली जनरल बॉडी की मीटिंग में वह अपने स्टेटस को बताएंगे और देशभर के प्रतिनिधियों के बीच इस विषय पर भी चर्चा होगी.

फेडरेशन के ज्यादातर लोग बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं और व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते. जांच की रिपोर्ट आने तक बृजभूषण शरण सिंह फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे और उसी के बाद आरोपों को लेकर के अपनी बात सामने रखेंगे.

Advertisement

बृजभूषण ने आधिकारिक काम से बनाई दूरी

आज ओपन ले कुश्ती टूर्नामेंट में वो एक अध्यक्ष के तौर पर नहीं बल्कि मेहमान के तौर पर शिरकत कर रहे हैं. लेकिन किसी भी आधिकारिक डॉक्यूमेंट या सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे.

'जांच में करेंगे पूरा सहयोग'

खेल मंत्रालय की कमेटी की जांच चलने तक बृजभूषण पूरा सहयोग करेंगे और उनका किसी भी तरह का हस्तक्षेप आधिकारिक कामों में नहीं होगा. फेडरेशन की तरफ से इस पूरे मामले पर जांच की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है और बृजभूषण शरण सिंह भी अपना रुख उसके बाद साफ कर सकते हैं.

कार्यक्रम में मेहमान की भूमिका में पहुंचे बृज भूषण

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना शुक्रवार रात को खत्म हो गया था और शनिवार को बृज भूषण गोंडा में हो रही ओपन नेशनल सीनियर रैंकिंग रेसलिंग टूर्नामेंट में नजर आए. यह टूर्नामेंट आज ही शुरू हुआ. उनकी टीम ने बताया कि वह टूर्नामेंट में अध्यक्ष नहीं बल्कि अतिथि के तौर पर आए हैं. हालांकि वह यौन शोषण के आरोपों को मामले में बोलने से बचते रहे. मालूम हो कि बृज भूषण शरण सिंह इस पूरे विवाद के बीच साफ कर चुके हैं कि वह इस्तीफा नहीं देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »