Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

यूक्रेन ने पूरी ताकत के साथ रूस की राजधानी मॉस्को पर हमला किया है. यूक्रेन के हमले के सामने रूस का एयर डिफेंस सिस्टम फेल नजर आ रहा है. मॉस्को की तेल रिफाइनरी दहक रही है और 4 एयरपोर्ट बंद हो चुके हैं.

Advertisement
 मॉस्को पर यूक्रेन के हमले के बाद निकलता धुआं. (Photo: X) मॉस्को पर यूक्रेन के हमले के बाद निकलता धुआं. (Photo: X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन ने प्रचंड हमला किया है. मॉस्को की कई इमारतों से आग और धुएं की लपटें निकल रही है. इस हमले में रूस की ऑयल रिफाइनरियां चपेट में आईं हैं. एयरपोर्ट से विमानों की फ्लाइट रोक दी गई है. वही्ं, BCCI IPL के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. इन खबरों के अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और कानपुर को जोड़ने के लिए रैपिड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

मॉस्को का एयर डिफेंस फेल... यूक्रेनी ड्रोनों ने मचाया कहर, दहक रही हैं इमारतें, धुएं से काला हुआ आकाश

रूस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन ने प्रचंड ड्रोन हमला किया है. इस हमले में रूस की ऑयल रिफाइनरियां चपेट में आईं हैं. एयरपोर्ट से विमानों की फ्लाइट रोक दी गई है. यह हमला 4 साल से अधिक समय पहले रूस के हमले के बाद से यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था. इस हमले के बाद मॉस्को की कई इमारतों से आग और धुएं की लपटें निकलती देखी गईं.

IPL में बड़ा बदलाव तय! 20वें सीजन से पहले BCCI बना रहा मास्टर प्लान, बदल जाएगा शेड्यूल

BCCI IPL के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से बातचीत में ये संकेत दिए हैं कि बोर्ड खिलाड़ियों और दर्शकों को भीषण गर्मी और प्री-मानसून बारिश से बचाने के लिए आईपीएल का कैलेंडर बदलने पर विचार कर रहा है. अगर सब योजना के अनुरूप रहा तो 2027 से आईपीएल का सीजन 15 मई तक ख़त्म हो जाएगा.

Advertisement

लखनऊ-कानपुर के बीच चलेगी रैपिड रेल, आउटर रिंग रोड भी बनेगा, जानिए यूपी सरकार का प्लान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और कानपुर को जोड़ने के लिए रैपिड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही प्रस्तावित स्टेट कैपिटल रीजन के लिए आउटर रिंग रोड भी बनने वाला है.  ये रैपिड रेल कॉरिडोर लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को जोड़ेगा.

कोलकाता में 3 युद्धपोत नौसेना में होंगे शामिल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
 

PM नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता में भारतीय नौसेना को तीन स्वदेशी युद्धपोत सौंपेंगे. तीनों स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस अग्रे और आईएनएस संशोधक को स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है. इस मौके पर वे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भी लीड करेंगे.

शिवसेना UBT के 6 बागी सांसदों को Y+ सिक्योरिटी, सड़कों पर उतरे उद्धव के कार्यकर्ता

शिवसेना (UBT) में संभावित बगावत के बीच छह बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गृह मंत्रालय के निर्देश पर महाराष्ट्र पुलिस से इन बागी सांसदों को Y+ सुरक्षा देने को कहा गया है. इन बागी सांसदों में संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, नागेश पाटिल अष्टिकार, ओमराजे निंबालकर और भाऊसाहेब वाघचौरे के नाम शामिल हैं.

Advertisement

अचानक RBI ने लिया ये फैसला... रुपया होगा मजबूत, डॉलर से बढ़ेगा खजाना!

RBI ने बैंकिंग सिस्‍टम में लिक्विडिटी बढ़ाने, भारतीय करेंसी को सपोर्ट देने और डॉलर रिजर्व बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. RBI ने कुछ FCNR(B) और NRE डिपॉजिट पर ब्याज दरों की ऊपरी सीमा को 30 सितंबर 2026 तक के लिए अस्‍थायी रूप से हटा दिया है. इसका मकसद विदेशों में रहने वाले NRI से अधिक डॉलर और विदेशी मुद्रा भारत में लाना है.

UAE में 15 साल से कम उम्र वालों पर सोशल मीडिया बैन, ऐसा करने वाला पहला अरब देश बना

UAE ने सोशल मीडिया चलाने की मिनिमम उम्र 15 साल तय कर दी है. ऐसा करने वाला यह पहला अरब देश बन गया है. नए नियम के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे अब अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे और न ही उसे चला सकेंगे. वहीं, जो बच्चे 15 और 16 साल की उम्र के हैं, उन्हें सोशल मीडिया चलाने की इजाज़त होगी, लेकिन इसके लिए कुछ ख़ास सेफ्टी फीचर्स लगाए जाएंगे.

भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला, इस तारीख को होगी एशिया चैम्प‍ियन बनने की जंग, संग्राम सिंह से भिड़ेंगे आबिद अली

भारतीय एमएमए स्टार और इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह 19 जुलाई 2026 को मलेशिया स्ट्राइक एमएमए चैम्प‍ियनश‍िप में पाकिस्तान के आबिद अली से भिड़ेंगे. कुआलालंपुर में होने वाले इस मुकाबले के विजेता को एशिया चैम्प‍ियन का खिताब मिलेगा. संग्राम सिंह को हाल ही में बिलियनेयर ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया था.

Advertisement

बदलेगा मौसम! दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी, झमाझम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने गुरुवार शाम को दिल्ली-NCR में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. IMD ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. इस बारिश से दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी में और सुधार हो सकता है.  

'अपनी सुरक्षा खुद करो', अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने यूरोपीय देशों को लताड़ा

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को NATO देशों की बैठक में घोषणा की कि यूरोप में तैनात अमेरिकी सैन्य बलों की अगले छह महीनों में व्यापक समीक्षा की जाएगी. हेगसेथ ने कहा कि यह केवल औपचारिक समीक्षा नहीं होगी, बल्कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यूरोप अपनी रक्षा का नेतृत्व स्वयं करे और अमेरिका पर निर्भरता कम करे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »