Advertisement

न्यूज़

सड़क बना समंदर, स्कूल भी ऑनलाइन... PHOTOS में देखें मिलेनियम सिटी गुरुग्राम का ताजा हाल

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST
  • 1/10

गुरुग्राम सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव और ट्रैफिक जाम से जूझता नजर आया. कुछ घंटों की बारिश में शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए. (Photo-PTI)
 

  • 2/10

भारी बारिश स्कूल बसें पानी में फंस गई. राजीव चौक-सोहना रोड पर भीषण जाम लगा और एम्बुलेंस तक जलभराव में फंसी नजर आईं. (Photo-ITG)

  • 3/10

गुरुग्राम में जिला प्रशासन के मुताबिक, सोमवार दोपहर 1:30 बजे तक गुरुग्राम में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इससे गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया. (Photo-PTI)

Advertisement
  • 4/10

भारी बारिश के बीच माता-पिता अपने बच्चों को कंधों पर उठाकर घुटनों तक भरे पानी से गुजरते दिखाई दिए. राजीव चौक-सोहना रोड पर जाम के कारण एंबुलेंस फंस गई. (Photo-PTI)

  • 5/10

भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में प्रशासन ने एडवायजरी जारी की है. प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम के निर्देश दिए हैं. (Photo-PTI)
 

  • 6/10

गुरुग्राम में भारी बारिश से कहीं स्कूल बसें पानी में फंस गईं तो कहीं माता-पिता अपने बच्चों को साथ लेकर घुटनों तक भरे पानी से गुजरते दिखाई दिए. (Photo-PTI)
 

Advertisement
  • 7/10

गुरुग्राम में सुभाष चौक पर भारी बारिश के बाद लोग पानी से भरी सड़क से गुजरते हुए नजर आए. तकरीबन एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद गुरुग्राम में जलभराव हो गया. शहर के कई हिस्सों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. (Photo-PTI)

  • 8/10

लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है. प्रशासन का कहना है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले. (Photo-PTI)

  • 9/10

मंगलवार को भी जारी भारी बारिश से सड़कों पर लंबा जाम लग गया. वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर नजर आईं. (Photo-PTI)

Advertisement
  • 10/10

नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मॉनसून की बारिश के बीच छात्र खेलते हुए नजर आए. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. शहर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. (Photo-PTI)

Advertisement
Advertisement