Advertisement

न्यूज़

बाढ़ के पानी का कहर, बेहाल असम और गुजरात, Photos

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • 1/10

असम में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. बाढ़ के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है. 9 जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. लगभग 856 गांव पानी में डूबे हैं, जबकि 56,606.78 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचा है. (Photo: PTI)

  • 2/10

बाढ़ के कारण कई जिलों में तटबंध, सड़कें, पुल और दूसरी बुनियादी सुविधाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, कई जिलों में राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं. (Photo: PTI)

  • 3/10

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर जिलों में रविवार को 5,24,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए. (Photo: PTI)

Advertisement
  • 4/10

चराइदेव सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा, जहां करीब 1.9 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इसके बाद शिवसागर (1.5 लाख से अधिक) और जोरहाट (करीब 1.4 लाख) सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं.(Photo: PTI)

  • 5/10

गुजरात में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला है. कुछ दिन पहले वलसाड जिले के उंबरगांव में 906 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो दिल्ली में पूरे साल होने वाली औसत 700 से 800 मिमी बारिश से भी अधिक है. (Photo: PTI)

  • 6/10

सूरत के लिंबायत की बैठी कॉलोनी और कमरू नगर में जलभराव ने हालात बेहद गंभीर कर दिए. कई फीट गहरे पानी में घर, दुकानें और वाहन डूबे नजर आए हैं. राहत टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं. (Photo: PTI)

Advertisement
  • 7/10

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात में हाल ही में हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के बीच, मेहसाणा स्थित एक स्टार्टअप की ड्रोन रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अहमदाबाद जिले के ढोलका में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की. (Photo: PTI)

  • 8/10

कुछ दिन पहले गुजरात के नवसारी जिले की नदियों में आई भीषण बाढ़ के दौरान कावेरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. तेज बहाव की चपेट में आने से ऊंडाच गांव के 9 लोग नदी में बह गए. (Photo: PTI)

  • 9/10

बता दें, 21 और 22 जुलाई को दक्षिण गुजरात में लगातार बारिश हुई थी. इसके बाद के दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिला. (Photo: PTI)

Advertisement
  • 10/10

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सेना ने दक्षिण गुजरात, अहमदाबाद, दादरा और नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव अभियान चलाए और पानी में डूबे व दुर्गम इलाकों से 790 से ज्यादा फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला. (Photo: PTI)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement