जालना के समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई... मृतकों में सभी महिलाएं हैं... ये हादसा जालना जिले के कडवंची गांव के पास हुआ, जहां मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी... सभी महिलाएं समृद्धि महामार्ग पर मजदूरी का काम करती थीं... पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.