पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब केतन और सिया का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि यह केतन की हत्या से ठीक पहले का वीडियो है जिसमें दोनों एक कैफे में साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ने वहां कॉफी पी थी और बैठकर बातचीत भी की थी. केतन को इसका अंदाजा भी नहीं था कि उसकी मंगेतर सिया उसकी ही मौत की साजिश रच रही है.