महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कैंपस में धर्म परिवर्तन और शोषण मामले की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़े नेटवर्क और विदेशी फंडिंग से जुड़ा है. कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. जबकि निदा खान फरार है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं.